लाइव न्यूज़ :

लुटियंस दिल्ली में पेड़ों के घटने का कारण जानने के लिए एनडीएमसी अभियान चलायेगी

By भाषा | Updated: July 28, 2021 19:42 IST

Open in App

(आशीष मिश्रा)

नयी दिल्ली, 28 जुलाई लुटियंस दिल्ली में पिछले छह सालों में करीब 300 धरोहर पेड़ों समेत 1813 वृक्षों को गंवा बैठने के बाद नयी दिल्ली नगरपालिका परिषद (एनडीएमसी) हरित क्षेत्र में इस हृास की खास वजह का पता लगाने के लिए एक अभियान चलायेगी ।

एनडीएमसी के अधिकारियों ने पाया कि कंक्रीट समतलों के विस्तार, बार बार सड़कें काटने, दीमक लगने, वृक्षों के अधिक उम्र हो जाने, मृदा के प्रकार आदि के कारण पेड़ उखड़ते जा रहे हैं और इस कार्यक्रम के तहत इस क्षेत्र के वर्तमान पेड़ों को बचाने के उपायों पर जोर दिया जाएगा।

एनडीएमसी केंद्रीय मंत्रियों, सांसदों ,कई उद्योगपतियों समेत देश के अतिप्रभावशाली व्यक्तियों के रहने का क्षेत्र है। संसद भवन, सभी मंत्रालयों के कार्यालय, उच्चतम न्यायालय, उसके न्यायाधीशों, वरिष्ठ नौकरशाहों, एवं वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों के निवास एनडीएमसी क्षेत्र में हैं।

आधिकारिक आंकड़े के हिसाब से लुटियंस दिल्ली में हर साल 250 से अधिक पेड़ घटते जा रहे हैं और 2015 से अबतक इस क्षेत्र में 1813 वृक्ष कम हो गये। अधिकारियों ने कहा कि 2015-16 और 2021-22 के बीच गायब हुए इन 1813 पेड़ों में करीब 300 धरोहर पेड़ थे।

एनडीएमस के निदेशक (बागवानी) एस चेलेय्या ने पीटीआई-भाषा से कहा, ‘‘एनडीएमसी क्षेत्र में हम हर साल करीब 250 पेड़ गंवा रहे हैं और यह बहुत बड़ी संख्या हैं। यह बढ़ रही चिंता है और उसके लिए सुधार के उपायों एवं कारणों का पता लगाने की जरूरत है। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘ हम गिर गये और सूख गये पेड़ों का परीक्षण करने का अभियान चला रहे ताकि पेड़ों के तेजी से गिरने के पीछे का सटीक कारण पता चले। हम पेड़ों खासकर धरोहर वृक्षों के गिर जाने या सूख जाने के सभी संभावित कारकों को जानने के लिए आधुनिक प्रौद्योगिकी का इस्तेमाल करेंगे और विशेषज्ञों की मदद लेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू