लाइव न्यूज़ :

एनडीएमसी शिक्षकों ने बकाये वेतन और अन्य मुद्दों पर किया प्रदर्शन

By भाषा | Updated: October 26, 2021 18:13 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 26 अक्टूबर उत्तर दिल्ली नगर निगम (एनडीएमसी) के शिक्षकों के एक समूह ने मंगलवार को यहां सिविक सेंटर पर बकाया वेतन को जारी करने, कोविड-19 महामारी के खिलाफ लड़ाई में जान गंवाने वाले शिक्षकों के परिवारों को आर्थिक मदद मुहैया कराने समेत कई मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन किया।

महामारी के दौरान विभिन्न तरह की ड्यूटी पर लगाए गए कई शिक्षकों की मौत हो गई।

मंगलवार को एनडीएमसी शिक्षकों ने अपनी मांगों को लेकर दबाव डालने के लिए नगर निगम के मुख्यालय--सिविक सेंटर-- पर विरोध प्रदर्शन किया। विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व करने वाले संगठन 'शिक्षक न्याय मंच नगर निगम' के प्रमुख कुलदीप सिंह खत्री ने कहा कि बड़ी संख्या में शिक्षकों के वेतन, भत्ते और सेवानिवृत्त शिक्षकों के पेंशन लंबित हैं। उन्होंने दिवाली बोनस, महंगाई भत्ता (डीए) और मकान किराया भत्ता (एचआरए) का भुगतान करने की मांग की, जो 2020 से ही रुका है।

संगठन ने कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई में जान गंवाने वाले शिक्षकों के परिवारों को वित्तीय सहायता मुहैया कराने की मांग की। शिक्षकों की मांगों पर तत्काल एनडीएमसी के अधिकारियों ने प्रतिक्रिया नहीं दी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार के नए मुख्यमंत्री की नियुक्ति को लेकर एनडीए में कोई मतभेद नहीं?, भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन ने कहा-भाजपा ने हमेशा गठबंधन धर्म का सम्मान किया

भारतKerala Assembly Election 2026: क्या आज खुली हैं दुकानें और बाजार? कन्फ्यूजन करें दूर, जानें क्या खुला है क्या बंद

भारतPuducherry Elections 2026: पोलिंग बूथ पर AI-रोबोट 'नीला' बनी स्टार, वोटर्स के स्वागत से जीता सबका दिल; देखें वीडियो

क्राइम अलर्टDelhi: बेड बॉक्स में प्रेमिका की लाश, चाचा के साथ संबंध न बनाने पर प्रेमी ने की खौफनाक करतूत

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: एक क्लिक से जानें पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट, चेक करें अपने शहर के दाम

भारत अधिक खबरें

भारतAssembly Elections 2026: किसे मिलेगी सत्ता? असम, केरल और पुडुचेरी में जनता लिख रही है भविष्य; 4 मई को खुलेगा किस्मत का पिटारा

भारतराहुल सांकृत्यायन: घुमक्कड़ी ने जिन्हें महापंडित बनाया 

भारतAssembly elections 2026: केरल में 140, असम में 126 और पुडुचेरी में 30 सीट पर वोटिंग?, जानिए कब होंगे मतगणना

भारतSummer Special Trains 2026: गर्मियों की छुट्टियों के लिए रेलवे चला रहा है स्पेशल ट्रेनें, जानें रूट और टाइमिंग

भारत21वीं सदी की विकास यात्राः आइए, मिलकर नारी शक्ति को सशक्त करें?