लाइव न्यूज़ :

एनडीएमसी ने बारात घरों की बुकिंग बंद की, मौजूदा बुकिंग रद्द

By भाषा | Updated: December 30, 2021 21:40 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 30 दिसंबर राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कोविड-19 के बढ़ते मामलों के बीच डीडीएमए के प्रतिबंधों के आलोक में नयी दिल्ली नगर परिषद (एनडीएमसी) ने बारात घरों, शादी के मैदानों और सामुदायिक केंद्रों की बुकिंग पर रोक लगा दी है ।

स्थानीय निकाय विभाग ने मौजूदा बुकिंग रद्द करने और इसके एवज में 100 फीसदी धन वापस करने की घोषणा की है ।

एनडीएमसी ने एक आधिकारिक आदेश में कहा है, ‘‘सभी नौ बारात घर, एक शादी मैदान और नौ सामुदायिक केंद्रों को अगले आदेश तक तत्काल प्रभाव से बंद कर दिया गया है। सभी बुकिंग पार्टियों को सूचित किया जाता है कि कोरोना वायरस संक्रमण एवं ओमीक्रोन के बढ़ते मामले के मद्देनजर डीडीएमए की ओर से जारी 28 दिसंबर के आदेश के अनुसार उनकी बुकिंग तत्काल प्रभाव से रद्द कर दी गई है और प्राथमिकता के आधार पर उनकी 100 फीसदी रकम वापस की जायेगी ।’’

एनडीएमसी के बापूधाम, खान मार्केट, काका नगर, किदवई नगर, लक्ष्मी बाई नगर, लोधी रोड, मंदिर मार्ग, मोती बाग और नेताजी नगर में बारात घर हैं ।

दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने राजधानी में इस सप्ताह ‘यलो अलर्ट’ जारी किया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारत अधिक खबरें

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो