लाइव न्यूज़ :

एनडीएमसी ने नॉवेल्टी सिनेमा की जमीन बजार से कम दर पर बेचे जाने के आरोपों का खंडन किया

By भाषा | Updated: August 14, 2021 19:35 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 14 अगस्त भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत उत्तर दिल्ली नगर निगम (एनडीएमसी) ने शनिवार को आम आदमी पार्टी द्वारा लगाए गए भ्रष्टाचार के उन आरोपों को ''बेबुनियाद'' बताकर खारिज किया, जिसमें नॉवेल्टी सिनेमा की जमीन बजार से कम दर पर बेचे जाने का दावा किया गया है।

आप के वरिष्ठ नेता एवं पार्टी के मुख्य प्रवक्ता सौरभ भारद्वाज ने शुक्रवार को प्रेसवार्ता में आरोप लगाया था, ''एनडीएमसी ने वाणिज्यिक क्षेत्र में स्थित इस सिनेमा की 1,100 वर्ग मीटर भूखंड को केवल 34 करोड़ रुपये में बेच दिया जबकि इसका वास्तविक बाजार मूल्य 125 करोड़ से 150 करोड़ रुपये के बीच होना चाहिए।''

उन्होंने आरोप लगाया था कि इस परिसर से सटे मशहूर टायर बाजार और चांदनी चौक के कपड़ा बाजार की छोटी दुकानों की कीमत भी करीब 30-35 करोड़ रुपये है। भारद्वाज ने आरोप लगाया था कि इतने बड़े भूखंड को सस्ते में बेचकर भ्रष्टाचार किया गया।

एनडीएमसी की स्थायी समिति के अध्यक्ष जोगी राम जैन ने आप की तरफ से लगाए गए आरोपों को बेबुनियाद करार देते हुए खारिज किया।

एनडीएमसी की ओर से जारी बयान में जैन के हवाले से कहा गया कि नॉवेल्टी सिनेमा की कुल जमीन 1,157 वर्ग मीटर है और वाणिज्यिक दर के मुताबिक जमीन की कीमत करीब 24 करोड़ रुपये है।

जैन ने कहा कि इसके बावजूद उत्तरी दिल्ली नगर निगम ने जमीन की मूल कीमत 34.59 करोड़ रुपये रखी। उन्होंने कहा कि पूरी निविदा प्रक्रिया के दौरान ई-टेंडर प्रक्रिया का पालन किया गया।

जैन ने आप पर निशाना साधा और कहा कि पार्टी बिना तथ्यों को जाने बेबुनियाद आरोप लगा रही है और वह अगले साल प्रस्तावित नगर निगम चुनाव में राजनीतिक लाभ लेने के लिए ऐसा कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू