लाइव न्यूज़ :

एनडीएमसी पैनल ने आयुक्त को इमारत गिरने की सभी हालिया घटनाओं की जांच का निर्देश दिया

By भाषा | Updated: September 15, 2021 23:50 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 15 सितंबर उत्तरी दिल्ली नगर निगम की स्थायी समिति ने बुधवार को अपने आयुक्त को मलकागंज में इमारत गिरने की घटना समेत इस तरह की सभी हालिया घटनाओं की जांच का निर्देश दिया।

मलकागंज में इमारत गिरने की घटना में दो बच्चों की मौत हो गई थी।

समिति ने अपनी बैठक में एक प्रस्ताव पारित किया, जिसमें ऐसी घटनाओं में मारे गए लोगों के परिजन को मुआवजा देने और घायलों को वित्तीय सहायता देने का प्रस्ताव है।

उत्तरी दिल्ली के सब्जी मंडी इलाके में रविवार को चार मंजिला इमारत गिरने की घटना में सात साल और 12 साल के दो बच्चों की मौत के बाद पुराने घरों और अन्य इमारतों की सुरक्षा का मुद्दा हावी हो गया है।

वरिष्ठ अधिकारियों ने बताया कि उत्तरी दिल्ली नगर निगम के अधिकार क्षेत्र में आने वाली करीब 700 इमारतों को मानसून से पहले कराए गए सर्वेक्षण में ख़तरनाक ढांचा घोषित किया गया था। सोमवार को जो इमारत गिरी, वह इस सूची में शामिल नहीं थी।

बुधवार को स्थायी समिति ने नगर आयुक्त को अपने अधिकार क्षेत्र में मलकागंज घटना समेत हाल में इमारत गिरने की अन्य घटनाओं की जांच का निर्देश दिया, जिसमें कई लोगों की जान चली गई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू