लाइव न्यूज़ :

एनडीएमसी ने किन्नरों के लिए पहले शौचालय का उद्घाटन किया

By भाषा | Updated: June 28, 2021 22:04 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 28 जून नयी दिल्ली नगरपालिका परिषद् (एनडीएमसी) ने सोमवार को विशेष रूप से किन्नरों के लिए पहले सार्वजनिक शौचालय का उद्घाटन किया। यह जानकारी अधिकारियों ने दी।

शास्त्री भवन के पास प्रेस क्लब ऑफ इंडिया की पार्किंग के पास बने शौचालय का उद्घाटन एनडीएमसी के अध्यक्ष एवं सचिव ने किया।

नगर निकाय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, ‘‘एनडीएमसी इलाकों में जगह की पहचान और वहनीयता का आकलन करने के बाद इस तरह की और सुविधाएं बनाने की योजना है।’’

उच्चतम न्यायालय ने 2014 में किन्नरों को ‘‘तृतीय लिंग’’ का दर्जा दिया था। फैसले में किन्नरों के लिए अस्पतालों सहित सार्वजनिक स्थानों पर अलग से शौचालय बनाने के निर्देश दिए गए थे।

दिल्ली सरकार ने अपने सभी विभागों, जिला अधिकारियों, नगर निगमों और स्वायत्तशासी निकायों को किन्नरों के लिए अपने कार्यालयों में अलग से शौचालय बनाने के निर्देश दिए हैं।

सरकार ने एक आदेश में कहा कि अगर इस तरह के शौचालय तुरंत नहीं बनाए जा सकते तो दिव्यांग व्यक्तियों के लिए निर्मित वर्तमान सुविधाओं को फिलहाल किन्नरों को भी इस्तेमाल के लिए भी अनुमति दी जाए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी ने छीनी केकेआर से जीत, पहली IPL फिफ्टी जड़कर एलएसजी को 3 विकेट से जिताया मैच

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी की शानदार हीरोइक्स ने रोमांचक आखिरी ओवर के मुकाबले में KKR से मैच छीनी

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

भारत अधिक खबरें

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

भारतAssembly Elections 2026: असम में 84.42% मतदान दर्ज, केरल, पुडुचेरी में जानें शाम 5 बजे तक मतदान का रुझान

भारतKerala Elections 2026: केरलम में 140 सीटों पर मतदान संपन्न, शाम 5 बजे तक 75% वोटिंग

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

भारतVIDEO: 'क्या आपकी लैंग्वेज अनपार्लियामेंट हो गई है?' ये सवाल पूछे जाने पर हिमंत बिस्वा सरमा ने 'लल्लनटॉप' के रिपोर्टर को झाड़ा, दोनों के बीच हुई बहस