लाइव न्यूज़ :

एनडीएमसी का अखबारों में सार्वजनिक नोटिस जारी कर 2,457 करोड़ रुपये की अनियमितता से इनकार

By भाषा | Updated: December 20, 2020 20:05 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 20 दिसंबर भाजपा के नेतृत्व वाली उत्तरी दिल्ली नगर निगम (एनडीएमसी) ने रविवार को विभिन्न प्रमुख अखबारों में एक सार्वजनिक नोटिस जारी किया, जिसमें कहा गया है कि दक्षिण दिल्ली नगर निगम (एसडीएमसी) के लिए 2,457 करोड़ रुपये माफ करने संबंधी आरोप गलत और आधारहीन है।

उल्लेखनीय है कि राष्ट्रीय राजधानी में सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी(आप) ने हाल ही में दक्षिणी दिल्ली नगर निगम के संबंध में एनडीएमसी द्वारा ‘2,500 करोड़ रुपये के गबन’ का आरोप लगाया था। पिछले सप्ताह, पार्टी ने कथित अनियमितता की केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) से जांच कराने की मांग की थी।

हालांकि, सार्वजनिक नोटिस में किसी के नाम का जिक्र नहीं किया गया है कि आरोप किसने लगाया।

'क्लेरिफिकेशन अगेंस्ट प्रोपेगैंडा' (दुष्प्रचार के खिलाफ स्पष्टीकरण)शीर्षक से जारी नोटिस में लिखा है,‘‘आरोप है कि दक्षिण दिल्ली नगर निगम पर बकाया 2,457 करोड़ रुपये माफ कर दिया गया है, जो झूठे हैं, निराधार हैं।’’

नोटिस में, एनडीएमसी ने अपने पिछले रिकॉर्ड का भी उल्लेख किया है और कहा कि उसने दिल्ली सरकार के कैबिनेट द्वारा लिए गए फैसले के अनुसार काम किया है।

एनडीएमसी ने बुधवार को भी एक बयान जारी किया था, जिसमें कहा गया था कि ‘‘वह एसडीएमसी द्वारा एनडीएमसी को भुगतान किए जाने वाले जमीन के किराए संबंधी किसी भी तरह की गड़बड़ी के आरोप से स्पष्ट रूप से इनकार करता है और आम आदमी पार्टी के आरोप में कोई सच्चाई नहीं है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टDelhi: बेड बॉक्स में प्रेमिका की लाश, चाचा के साथ संबंध न बनाने पर प्रेमी ने की खौफनाक करतूत

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: एक क्लिक से जानें पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट, चेक करें अपने शहर के दाम

भारतAssembly Elections 2026: किसे मिलेगी सत्ता? असम, केरल और पुडुचेरी में जनता लिख रही है भविष्य; 4 मई को खुलेगा किस्मत का पिटारा

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

भारत अधिक खबरें

भारतराहुल सांकृत्यायन: घुमक्कड़ी ने जिन्हें महापंडित बनाया 

भारतAssembly elections 2026: केरल में 140, असम में 126 और पुडुचेरी में 30 सीट पर वोटिंग?, जानिए कब होंगे मतगणना

भारतSummer Special Trains 2026: गर्मियों की छुट्टियों के लिए रेलवे चला रहा है स्पेशल ट्रेनें, जानें रूट और टाइमिंग

भारत21वीं सदी की विकास यात्राः आइए, मिलकर नारी शक्ति को सशक्त करें?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी