लाइव न्यूज़ :

भारत-अमेरिका सहयोग में पिछले पांच साल में काफी वृद्धि हुई है: राजनाथ सिंह

By भाषा | Updated: October 12, 2019 06:02 IST

रक्षा मंत्री ने आतंकवाद से मुकाबला करने में अमेरिका की भूमिका की सराहना की। उन्होंने आतंकवाद का मुकाबला करने में अंतरराष्ट्रीय समुदाय के साथ मिलकर काम करने की भारत की प्रतिबद्धता को दोहराया।

Open in App
ठळक मुद्देरक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शुक्रवार को कहा कि पिछले पांच साल में भारत और अमेरिका के बीच सहयोग में काफी वृद्धि हुई हैउन्होंने अमेरिका को विश्व का सबसे पुराना लोकतंत्र और भारत के सर्वाधिक महत्वपूर्ण एवं विश्वसनीय साझेदारों में से एक बताया।

 रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शुक्रवार को कहा कि पिछले पांच साल में भारत और अमेरिका के बीच सहयोग में काफी वृद्धि हुई है। सिंह ने उम्मीद जताई कि दोनों देशों की रणनीतिक साझेदारी आगामी वर्षों में और बढ़ेगी। अमेरिकी सीनेटरों टेड क्रूज (रिपब्लिकन-टेक्सास) और मैगी हसन (डेमोक्रेट-न्यू हेम्पशायर) ने शुक्रवार को यहां राजनाथ सिंह से मुलाकात की।

रक्षा मंत्रालय के बयान के अनुसार, ‘‘बैठक के दौरान रक्षा मंत्री ने भारत-अमेरिका साझेदारी में हुई प्रगति पर संतोष व्यक्त किया और द्विपक्षीय रक्षा संबंधों को और अधिक मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा की।’’ उन्होंने अमेरिका को विश्व का सबसे पुराना लोकतंत्र और भारत के सर्वाधिक महत्वपूर्ण एवं विश्वसनीय साझेदारों में से एक बताया।

बयान में कहा गया, ‘‘ भारत और अमेरिका के बीच सहयोग में पिछले पांच साल में काफी वृद्धि हुई है। राजनाथ सिंह ने उम्मीद जताई कि दोनों देशों की रणनीतिक साझेदारी का आगामी वर्षों में और विस्तार होगा।’’ रक्षा मंत्री ने आतंकवाद से मुकाबला करने में अमेरिका की भूमिका की सराहना की। उन्होंने आतंकवाद का मुकाबला करने में अंतरराष्ट्रीय समुदाय के साथ मिलकर काम करने की भारत की प्रतिबद्धता को दोहराया। बैठक में भारत में अमेरिका के राजदूत के. जस्टर और रक्षा मंत्रालय के अधिकारी भी शामिल हुए

टॅग्स :राजनाथ सिंह
Open in App

संबंधित खबरें

भारतIndian Navy Warship INS Taragiri: समंदर तूफान में INS तारागिरी, ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल से लैस, जानें खासियत

भारतएस-400, मीडियम ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट, तोपें, गोला-बारूद, समेत 2.38 लाख करोड़ रुपये की रक्षा डील्स को मिली मंज़ूरी

भारतमिडिल ईस्ट विवादः राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में अंतर-मंत्रालयी समूह का गठन, शाह, सीतारमण और पुरी होंगे सदस्य, एक्शन में पीएम मोदी?

भारत5 राज्य में चुनाव और 12 मार्च को बीजेपी की बैठक?, प्रधानमंत्री मोदी, भाजपा अध्यक्ष नितिन, राजनाथ सिंह, अमित शाह और जेपी नड्डा होंगे शामिल, टिकट पर मंथन?

कारोबारRafale Deal Confirmed: राफेल विमान खरीद में तकनीक हस्तांतरण से भविष्य में होगा लाभ

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?