लाइव न्यूज़ :

एनडीए की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू पहुंची पटना, नेताओं से की समर्थन की अपील

By एस पी सिन्हा | Updated: July 5, 2022 17:29 IST

एनडीए की राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू जब पटना पहुंची तो एयरपोर्ट पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डाक्टर संजय जायसवाल के नेतृ्त्व में एनडीए नेताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया।

Open in App
ठळक मुद्देपटना पहुंची एनडीए की राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ने सभी नेताओं से सहयोग देने की अपील की भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डाक्टर संजय जायसवाल ने द्रौपदी मुर्मू का एयरपोर्ट पर स्वागत किया मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी द्रौपदी मुर्मू को गुलदस्ता भेंट कर उनका स्वागत किया

पटना: एनडीए की राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू पूरे देश में एनडीए के सभी घटक दलों के नेताओं से मुलाकात करके उनसे अपने पक्ष में वोट की अपील कर रही हैं। इसी क्रम में वो झारखंड के बाद पटना पहुंचीं।

द्रौपदी मुर्मू का स्वागत करने के लिए एयरपोर्ट पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डाक्टर संजय जायसवाल के नेतृ्त्व में एनडीए नेताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया।

उनके स्वागत के अवसर पर बिहार और विशेषकर जनजातीय समुदाय की लोक संस्कृति को बेहद निराले अंदाज में पेश किया गया। वहीं पटना में बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद वह होटल मौर्या पहुंची, जहां उन्होंने एनडीए के सभी नेताओं से मुलाकात की।

इस मौके पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गुलदस्ता भेंट कर उनका स्वागत किया। होटल मौर्या में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के अलावे सभी घटक दलों के नेता मौजूद थे।

द्रौपदी मुर्मू ने कार्यक्रम में मौजूद सांसदों और विधायकों से अपने पक्ष में समर्थन मांगा। उन्होंने अपने स्वागत के लिए लोगों को आभार जताया और आगामी राष्ट्रपति चुनाव में उन्हें वोट देने की अपील की।

उन्होंने नीतीश कुमार की जदयू और जीतनराम माझी की पार्टी 'हम' द्वारा समर्थन देने की घोषणा के लिए धन्यवाद जताया। इस दौरान जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने कहा कि न्याय के साथ विकास जदयू का लक्ष्य है। आपकी उम्मीदवारी का मुख्यमंत्री ने समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि आप के नाम की घोषणा हुई तो मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को खुशी हुई और आपको समर्थन देने का ऐलान किया।

ललन सिंह ने कहा कि जदयू के सभी सांसद और विधायक आपके पक्ष में वोट करेंगे और आपका राष्ट्रपति बनना तय है। वहीं, बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने प्रधानमंत्री मोदी की तारीफ की और कहा कि प्रधानमंत्री मोदी और नीतीश कुमार देश का सौभाग्य हैं। उन्होंने उत्साहित भाव से अपने दल 'हम' का समर्थन द्रौपदी मुर्मू के लिए करने की घोषणा की।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुर्मू को उम्मीदवार बनाकर चौका दिया। मांझी ने कहा कि कहीं-कहीं भाजपा के बारे में भ्रम फैलाया जाता है कि भाजपा आदिवासी समाज और दलित समाज के खिलाफ है, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस फैसले से सभी हैरान हैं। उन्होंने झारखंड, ओडिसा के विपक्षी नेताओं से भी समर्थन की अपील की।

वहीं, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर संजय जायसवाल ने भी मुर्मू को स्वागत करते हुए उन्हें राष्ट्रपति पद पर जीत के लिए अग्रिम शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि आप का अगला राष्ट्रपति बनना तय है। केंद्रीय मंत्री पशुपति पारस भी मंचासीन रहे और मुर्मू के राष्ट्रपति पद पर जीत के लिए निश्चिन्त रहने की बात कही। इस दौरान एनडीए के सभी घटक दलों ने एक सुर में पूर्ण सहयोग का मुर्मू से वादा किया।

टॅग्स :द्रौपदी मुर्मूनीतीश कुमारबिहारराष्ट्रीय रक्षा अकादमीपटना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत