लाइव न्यूज़ :

राज्यसभा में राजग की स्थिति मजबूत हुई, कांग्रेस अपने न्यूनतम आंकड़े पर पहुंची

By भाषा | Updated: November 2, 2020 22:34 IST

Open in App

नयी दिल्ली, दो नवंबर भाजपा के सोमवार को राज्यसभा की नौ सीटें जीतने के साथ ही संसद के ऊपरी सदन में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के सदस्यों की संख्या 100 के पार चली गई।

दूसरी तरफ, लंबे समय तक राज्यसभा में दबदबा रखने वाली कांग्रेस के सदस्यों की संख्या घटकर 38 तक पहुंच गई। यह सदन में कांग्रेस का अब तक का न्यूनतम आंकड़ा है।

उत्तर प्रदेश में 10 और उत्तराखंड में एक सीट पर हुए चुनाव में भाजपा के खाते में नौ सीटें गईं। केंद्रीय नागर विमानन मंत्री हरदीप पुरी समेत उसके नौ उम्मीदवार उत्तर प्रदेश से निर्विरोध चुने गए।

इन नौ सीटों के साथ ही ऊपरी सदन में भाजपा की संख्या 92 हो गई। उत्तर प्रदेश में उसे कुल छह सदस्यों का फायदा हुआ है क्योंकि उसके तीन लोग फिर से निर्वाचित हुए हैं।

बिहार में भाजपा की सहयोगी जद (यू) के राज्यसभा में पांच सदस्य हैं। इसके साथ ही राजग में शामिल आरपीआई-आठवले, असम गण परिषद, मिजो नेशनल फ्रंट, नेशनल पीपुल्स पार्टी, नगा पीपुल्स फ्रंट, पट्टाली मक्कल काची (पीएमके) और बोडोलैंड पीपुल्स फ्रंट के सदन में एक-एक सदस्य हैं।

इस तरह से राज्यसभा में अब राजग के कुल सदस्यों की संख्या 104 हो गई है। वर्तमान समय में सदन में कुल सदस्यों की संख्या 242 है।

जरूरत पड़ने पर भाजपा के नेतृत्व वाला गठबंधन राजग अन्नाद्रमुक के नौ, बीजू जनता दल के नौ, तेलंगाना राष्ट्र समिति के सात और वाईएसआर कांग्रेस पार्टी के छह सदस्यों का समर्थन हासिल कर सकता है। ये पार्टियां अतीत में कई मौकों पर राजग के साथ खड़ी नजर आई हैं।

राज्यसभा के ताजा चुनाव में कांग्रेस को दो, समाजवादी पार्टी को तीन और बसपा को एक सीट का नुकसान उठाना पड़ा है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

भारत अधिक खबरें

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा