लाइव न्यूज़ :

पुडुचेरी विधानसभा चुनाव मे राजग ने जीती 12 सीटें, उसकी सरकार बनने के आसार

By भाषा | Updated: May 2, 2021 20:10 IST

Open in App

पुडुचेरी, दो मई पुडुचेरी में छह अप्रैल को हुए विधानसभा चुनाव के लिए रविवार को चल रही मतगणना में एनआर कांग्रेस ने आठ सीटें और उसकी सहयोग भाजपा ने चार सीटें जीती हैं जबकि कांग्रेस के नेतृत्व वाला गठबंधन तीन सीटों पर विजयी रहा है।

निर्वाचन आयोग ने बताया कि 30 विधानसभा सीटों में से 14 के नतीजे आ गये हैं तथा एआईएनआरसी ने आठ, भाजपा ने तीन, द्रमुक ने एक तथा कांग्रेस ने दो सीटें जीती हैं।

भाजपा के नमासवियम अपने द्रमुक प्रतिद्वंद्वी ए कृष्णन को हराकर मन्नाडिपेट विधानसभा सीट से विजयी हुए। वह इसी साल जनवरी में कांग्रेस से भाजपा में आये थे।

एआईएनआरसी के यू लक्ष्मीकांधन ने पूर्व मंत्री एम कांडसामी को हराकर कांग्रेस से एम्बालम (आरक्षित) सीट छीन ली।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी सूरबीर सिंह ने पीटीआई-भाषा को बताया कि भाजपा उम्मीदवार ए जॉन कुमार कामराजनगर से विजयी घोषित किये गये हैं। कुमार कांग्रेस से भाजपा में आये थे।

कांग्रेस के एम वैद्यनाथन ने प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वी सामिनाथन को हराया है। वैद्यनाथन एआईएनआरसी से कांग्रेस में आये थे।

इस केंद्रशासित प्रदेश में एआईएनआरसी के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन में अन्नाद्रमुक और भाजपा भी शामिल है।

कांग्रेस और द्रमुक एक-एक सीट पर आगे चल रही है। प्रतिद्वंद्वी सेक्युलर डेमोक्रेटिक अलायंस (एसडीए) में कांग्रेस, द्रमुक, वीसीके और भाकपा शामिल हैं।

इस केंद्रशासित प्रदेश में विधानसभा की 30 सीटें हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे