लाइव न्यूज़ :

एनडीए ने अपने पूर्व छात्र ग्रुप कैप्टन वरूण सिंह को श्रद्धांजलि दी

By भाषा | Updated: December 19, 2021 00:10 IST

Open in App

पुणे (महाराष्ट्र), 18 दिसंबर ग्रुप कैप्टन वरूण सिंह की याद में शनिवार को पुणे के समीप राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (एनडीए) में ‘हट ऑफ रिमेम्बरेंस’ में श्रद्धांजलि कार्यक्रम हुआ। एमआई-17 हेलीकॉप्टर दुर्घटना में गंभीर रूप घायल होने के बाद इस सप्ताह के प्रारंभ में सिंह की मृत्यु हो गयी थी।

तमिलनाडु में कुन्नूर के समीप आठ दिसंबर को हेलीकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से प्रमुख रक्षा अध्यक्ष (सीडीएस) जनरल बिपिन रावत, उनकी पत्नी एवं 11 अन्य की मौत हो गयी। हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए सिंह का 15 दिसंबर को बेंगलुरू के एक अस्पताल में निधन हो गया।

एक रक्षा विज्ञप्ति के अनुसार एनडीए के कमांडेंट एयर मार्शल संजीव कपूर ने एनडीए की तरफ से सिंह को श्रद्धांजलि दी। अकादमी के सभी महत्वपूर्ण अधिकारी कैप्टन सिंह के प्रति सम्मान प्रकट करने के लिए इस मौके पर मौजूद थे। सिंह शौर्य चक्र विजेता थे और वह एनडीए के 104वें पाठ्यक्रम ‘इंडिया स्क्वाड्रन’ के पूर्व छात्र थे।

सिंह 2004 में लड़ाकू पायलट के रूप में नियुक्त हुए थे और अपने करियर के दौरान उन्होंने मुख्यत: जगुआर और तेजस लड़ाकू विमान उड़ाये। वह डिफेंस सर्विसेज स्टाफ कॉलेज में नियुक्त थे।

विज्ञप्ति में कहा गया है, ‘‘आज सिंह का नाम इस पवित्र ‘हट ऑफ रिमेम्बरेंस’ में पूर्ण सैन्य सम्मान के साथ सुनहरे अक्षरों में अंकित हुआ है। उनका बलिदान एनडीए कैडेट को प्रेरित करता रहेगा। एनडीए बिरादरी दुख की इस घड़ी में शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना प्रकट करती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos