लाइव न्यूज़ :

Kangana Ranaut- Chirag Paswan: मिलें न मिलें, संसद में गले मिले हीरो-हिरोइन, हाथ पकड़ा, गुलदस्ता दिया

By धीरज मिश्रा | Updated: June 7, 2024 12:17 IST

Kangana Ranaut- Chirag Paswan: हाजीपुर से सांसद चिराग पासवान ने संसद में शुक्रवार को मंडी लोकसभा सीट से पहली बार सांसद चुनी गई कंगना रनौत को गले लगाया।

Open in App
ठळक मुद्देएनडीए संसदीय दल की बैठक में पहुंचे थे कंगना रनौत और चिराग पासवान दोनों ने साल 2011 में एक फिल्म में किया था साथ काम हाजीपुर से चिराग और मंडी लोकसभा से सांसद बनी हैं कंगना रनौत

Kangana Ranaut- Chirag Paswan: हाजीपुर से सांसद चिराग पासवान ने संसद में शुक्रवार को मंडी लोकसभा सीट से पहली बार सांसद चुनी गई कंगना रनौत को गले लगाया। उन्होंने हाथ मिलाया और गुलदस्ता दिया। दोनों के चेहरे पर इस दौरान गजब की खुशी देखने को मिल रही थी। बताते चले कि दोनों राजनीति में आने से पहले बॉलीवुड में साथ काम कर चुके हैं। कंगना चिराग पासवान की पहली हिरोइन थी।

चिराग ने साल 2011 में बतौर अभिनेता फिल्म मिलें न मिलें में काम किया था। इस फिल्म में कंगना उनकी अभिनेत्री थी। हालांकि, इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर ज्यादा कमाई नहीं की। और बुरी तरह से पिट गई। इसके बाद चिराग अपना करियर राजनीति की ओर ले गए। लोकसभा चुनाव 2024 में बिहार की पांच लोकसभा सीटों पर चिराग पासवान ने जीत दर्ज की है। उनके सभी 5 उम्मीदवारों ने भारी मतों से विजय हासिल की।

इधर, कंगना रनौत बॉलीवुड में क्वीन के नाम से जानी जाती हैं उन्हें अपने अभिनय के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है। इस बार कंगना रनौत को बीजेपी ने हिमाचल की मंडी लोकसभा सीट से उम्मीदवार बनाया था। कंगना ने यहां पर कांग्रेस के उम्मीदवार को लाखों वोट से हराया।

यहां बताते चले कि एनडीए संसदीय दल की बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि एनडीए को लोकसभा चुनाव में बहुमत मिला और हमने ओडिशा में भी अपनी सरकार बनाई। मुझे आपको यह बताते हुए खुशी हो रही है कि आंध्र प्रदेश में भी एनडीए की सरकार बनी है। अरुणाचल प्रदेश में भी हमने तीसरी बार अपनी सरकार बनाई है।

सिक्किम में भी एनडीए ने अपनी सरकार बनाई है। हमें याद है कि 10 साल पहले एक उदासीन भारत था, भारत के बारे में कहा जाता था कि यहां कुछ नहीं बदलने वाला है और आज 10 साल बाद पीएम मोदी के नेतृत्व में वही भारत आकांक्षी भारत बन गया है और विकसित भारत के संकल्प के साथ चल पड़ा है

टॅग्स :कंगना रनौतचिराग पासवानराष्ट्रीय रक्षा अकादमीबॉलीवुड अभिनेत्रीबिहारनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया