लाइव न्यूज़ :

राजनाथ सिंह की माजूदगी में राजग की बैठक शुरू, नीतीश घोषित होंगे गठबंधन के नेता

By भाषा | Updated: November 15, 2020 13:47 IST

Open in App

पटना, 15 नवंबर बिहार में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के विधायक दल की संयुक्त बैठक रविवार को शुरू हो गई जिसमें नीतीश कुमार को गठबंधन का नेता चुना जायेगा । मुख्यमंत्री आवास पर हो रही इस बैठक में कुमार के अलावा भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह, पार्टी के चुनाव प्रभारी देवेन्द्र फडणवीस, पार्टी के प्रदेश प्रभारी भूपेन्द्र यादव, हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (हम) नेता जीतन राम मांझी और विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) पार्टी के नेता मुकेश सहनी शामिल हुए।

भाजपा के पर्यवेक्षक बनाये गए वरिष्ठ नेता राजनाथ सिंह पटना पहुंचने के बाद मुख्यमंत्री आवास पहुंचे। इससे पहले भाजपा विधायक दल की बैठक को टाल दिया गया, जो सुबह 10 बजे होनी थी । महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बैठक से पहले कहा था कि फिलहाल राजग विधायक दल की बैठक होनी है, जिसमें भाजपा, जदयू और हम और वीआईपी के नवनिर्वाचित विधायक शामिल होंगे।

हालांकि उन्होंने उपमुख्यमंत्री के नाम पर कोई भी जवाब नहीं दिया।

उन्होंने कहा, ‘‘कुछ देर धैर्य रखिए, सब साफ हो जाएगा।’’

जदयू के वरिष्ठ नेता वशिष्ठ नारायण सिंह ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘ कल (सोमवार) का दिन बेहद शुभ है। ’’

इससे पहले जदयू विधायक दल की बैठक हुई ।

सूत्रों ने बताया कि इस बैठक में नीतीश कुमार को जदयू विधायक दल का नेता चुना गया । भाजपा नेता एवं पूर्व मंत्री प्रेम कुमार ने संवाददाताओं को बताया कि वह उपमुख्यमंत्री पद के लिये कोई दावेदारी पेश नहीं कर रहे हैं और उन्हें जो भी दायित्व दिया जायेगा, वह उसे पूरा करेंगे।

उन्होंने कहा कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आत्मनिर्भर बिहार के सपने को साकार करने के लिये प्रतिबद्ध हैं।

प्रेम कुमार ने कहा कि राजग में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया जायेगा कि कौन नेता होगा और कौन उपमुख्यमंत्री।

बहरहाल, ऐसे संकेत मिल रहे हैं कि उपमुख्यमंत्री पद पर सुशील कुमार मोदी को बनाये रखा जा सकता है। ऐसी अटकलें भी लग रही हैं कि उपमुख्यमंत्री पद के लिये भाजपा की ओर से अति पिछड़े वर्ग से किसी नाम को आगे बढ़ाया जा सकता है। उपमुख्यमंत्री पद के लिये दलित समुदाय से आने वाले कामेश्वर चौपाल का नाम भी चर्चा में है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

क्रिकेटIPL 2026: समीर रिज़वी और रवि बिश्नोई शीर्ष पर, मौजूदा ऑरेंज और पर्पल कैप लीडर्स की सूची देखें

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?