लाइव न्यूज़ :

केन्द्र की राजग नीत सरकार संघीय ढांचे की भावना के विपरीत काम कर रही है : गहलोत का आरोप

By भाषा | Updated: November 14, 2021 21:44 IST

Open in App

जयपुर, 14 नवंबर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने रविवार को केन्द्र की राजग नीत सरकार पर राज्यों को आर्थिक रूप से कमजोर करके संघीय ढांचे की भावना के खिलाफ काम करने का आरोप लगाया है।

उन्होंने केन्द्र से राजस्थान को विशेष दर्जा देने की भी मांग की क्योंकि सेवा वितरण की लागत राजस्थान में अन्य राज्यों की तुलना में अधिक है।

गहलोत ने संवाददाताओं से बातचीत में कहा, ‘‘हमारे देश का ढांचा संघीय है। लोकतंत्र में, राज्य की मजबूती राज्यों के माध्यम से होती है। क्योंकि गांवों तक जो विकास होता है वह राज्यों के माध्यम से होता है। ऐसे में केंद्र की नीति यह होनी चाहिए कि राज्य सरकारें मजबूत रहें। तब जाकर चाहे वह कोरोना का मुकाबला करना हो या विकास की बात हो, तब संभव होगा।’’

उन्होंने कहा कि राजग सरकार उलटा चल रही है, हर बात में हिस्सा राज्य सरकार का बढ़ा देती है। पहले जो केन्द्र प्रायोजित योजनाएं (सीएसएस) होती थीं, उसमें सभी योजनाओं में हिस्सेदारी 80:20 होता था, 20 प्रतिशत राज्यों का और 80 प्रतिशत होता था केंद्र का। अब समय के साथ-साथ इन्होंने (केन्द्र सरकार ने) सबका 50-50 प्रतिशत कर दिया है यानि 50 प्रतिशत केंद्र का, 50 प्रतिशत राज्यों का कर दिया है।

गहलोत ने कहा, ‘‘राजस्थान में ‘कॉस्ट ऑफ डिलिवरी’ गांवों में सर्विस पहुंचाना, पानी हो, बिजली हो, शिक्षा हो, स्वास्थ्य हो, सड़कें हों, और राज्यों के मुकाबले ज्यादा पैसा खर्च होता है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘यहां पर, उसी रूप में राज्य सरकार को प्राथमिकता के आधार पर हमें इम्दाद देनी चाहिए, फॉर्मूला बदलना चाहिए। इसलिए आप देखते हैं कि पिछले लंबे अरसे से मांग की जा रही है विशेष राज्य के दर्जे की, पर केंद्र ध्यान नहीं दे रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित