लाइव न्यूज़ :

राजग सरकार पुडुचेरी का पृथक राज्य का दर्जा खत्म कर देगीः वी नारायणसामी

By भाषा | Updated: December 28, 2020 18:40 IST

Open in App

पुडुचेरी, 28 दिसंबर पुडुचेरी के मुख्यमंत्री वी नारायणसामी ने सोमवार को दावा किया कि केंद्र सरकार पुडुचेरी के पृथक दर्जे को समाप्त कर देगी और इसे पड़ोसी राज्यों के साथ मिला देगी। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि उनकी पार्टी के कार्यकर्ता खामोश नहीं बैठे रहेंगे और राज्य के पृथक दर्जे की रक्षा करने के लिए अपने जीवन का बलिदान कर देंगे।

नारायणसामने कहा कि केंद्र पहले ही जम्मू-कश्मीर के पूर्ण राज्य के दर्जे को कम करके उसे केंद्र शासित प्रदेश में बदल चुका है। उन्होंने लोगों से कहा कि वे सुनिश्चित करें कि 2021 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस नीत गठबंधन ही विजयी हो।

उन्होंने कांग्रेस के 136वें स्थापना दिवस के मौके पर एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी नजरें पुडुचेरी की तरफ कर ली हैं और वह पुडुचेरी के पृथक राज्य के दर्जे को खत्म कर देंगे और इसे पड़ोसी राज्यों से मिला देंगे। "

उन्होंने कहा कि पुडुचेरी को केंद्र शासित प्रदेश के रूप में अलग राज्य से वंचित होने की स्थिति का सामना करना पड़ेगा । उन्होंने कहा कि पार्टी के कार्यकर्ताओं और लोगों को इसे लेकर सतर्क रहना चाहिए।

मुख्यमंत्री ने कहा, " हम मूक दर्शक नहीं बने रहेंगे और पुडुचेरी की पृथक राज्य की रक्षा के लिए अपने प्राण भी न्यौछावर कर देंगे। "

नारायणसामी ने प्रधानमंत्री के उस हालिया बयान पर भी पलटवार किया जिसमें मोदी ने कहा था कि कांग्रेस पुडुचेरी में नगर निकाय के चुनाव न करा कर उन्हें लोकतंत्र पर उपदेश दे रही है।

मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि चुनाव कराने में देरी के लिए उपराज्यपाल किरण बेदी जिम्मेदार हैं और नगर निकाय चुनाव नहीं कराने के लिए प्रधानमंत्री कांग्रेस को दोषी ठहरा रहे हैं जो अवांछित और अस्वीकार्य है।

उन्होंने चुनाव कराने में देरी के लिए कौन जिम्मेदार है, इस पर प्रधानमंत्री को बहस की चुनौती दी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर