लाइव न्यूज़ :

राजग सरकार पुडुचेरी का पृथक राज्य का दर्जा खत्म कर देगीः वी नारायणसामी

By भाषा | Updated: December 28, 2020 19:39 IST

Open in App

पुडुचेरी, 28 दिसंबर पुडुचेरी के मुख्यमंत्री वी नारायणसामी ने सोमवार को दावा किया कि केंद्र सरकार पुडुचेरी के पृथक दर्जे को समाप्त कर देगी और इसे पड़ोसी राज्यों के साथ मिला देगी। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि उनकी पार्टी के कार्यकर्ता खामोश नहीं बैठे रहेंगे और राज्य के पृथक दर्जे की रक्षा करने के लिए अपने जीवन का बलिदान कर देंगे।

नारायणसामी ने कहा कि केंद्र पहले ही जम्मू-कश्मीर के पूर्ण राज्य के दर्जे को कम करके उसे केंद्र शासित प्रदेश में बदल चुका है। उन्होंने लोगों से कहा कि वे सुनिश्चित करें कि 2021 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस नीत गठबंधन ही विजयी हो।

उन्होंने कांग्रेस के 136वें स्थापना दिवस के मौके पर एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी नजरें पुडुचेरी की तरफ कर ली हैं और वह पुडुचेरी के पृथक राज्य के दर्जे को खत्म कर देंगे और इसे पड़ोसी राज्यों से मिला देंगे। "

उन्होंने कहा कि पुडुचेरी को केंद्र शासित प्रदेश के रूप में अलग राज्य से वंचित होने की स्थिति का सामना करना पड़ेगा । उन्होंने कहा कि पार्टी के कार्यकर्ताओं और लोगों को इसे लेकर सतर्क रहना चाहिए।

मुख्यमंत्री ने कहा, " हम मूक दर्शक नहीं बने रहेंगे और पुडुचेरी की पृथक राज्य की रक्षा के लिए अपने प्राण भी न्यौछावर कर देंगे।"

नारायणसामी ने प्रधानमंत्री के उस हालिया बयान पर भी पलटवार किया जिसमें मोदी ने कहा था कि कांग्रेस पुडुचेरी में नगर निकाय के चुनाव न करा कर उन्हें लोकतंत्र पर उपदेश दे रही है।

मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि चुनाव कराने में देरी के लिए उपराज्यपाल किरण बेदी जिम्मेदार हैं और नगर निकाय चुनाव नहीं कराने के लिए प्रधानमंत्री कांग्रेस को दोषी ठहरा रहे हैं जो अवांछित और अस्वीकार्य है।

उन्होंने चुनाव कराने में देरी के लिए कौन जिम्मेदार है, इस पर प्रधानमंत्री को बहस की चुनौती दी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

क्रिकेटएक था जो विकेट के पीछे?, जितेश शर्मा के शानदार प्रदर्शन के बाद आरसीबी ने धोनी पर किया कटाक्ष, वीडियो

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां