लाइव न्यूज़ :

राजग सरकार दिवालिया हो चुकी है, संप्रग के अच्छे कामों पर पानी फेर दिया: मनीष तिवारी

By भाषा | Updated: July 16, 2021 18:54 IST

Open in App

अहमदाबाद, 16 जुलाई कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मनीष तिवारी ने शुक्रवार को दावा किया कि वित्त वर्ष 2019-20 और 2020-21 में कुल राजकोषीय घाटे के 32 लाख करोड़ रुपये तक पहुंच जाने के कारण केंद्र की राजग सरकार ‘दिवालिया’ हो चुकी है।

उन्होंने यह भी कहा कि ‘अच्छे दिन’ का वादा करके सत्ता में आने वाली नरेंद्र मोदी सरकार ने देश की अर्थव्यवस्था को तबाह कर दिया और इसके सात वर्षों के कार्यकाल में देखा गया है कि अर्थव्यवस्था के चार बुनियादी स्ंतभ-निवेश, रोजगार, बचत और उपभोग में पूरी तरह गिरावट आ गई है।

लोकसभा सदस्य तिवारी ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘संप्रग सरकार ने अपने 10 साल के कार्यकाल के दौरान राजकोषीय घाटे को कम करने के लिए कड़ी मेहनत की। बहरहाल, राजग सरकार में वित्त वर्ष 2019-20 और 2020-21 का कुल राजकोषीय घाटा 32 लाख करोड़ रुपये हो गया है। इसका मतलब यह कि सरकार दिवालिया हो चुकी है।’’

उन्होंने यह दावा भी किया कि संप्रग सरकार में 27 करोड़ लोग गरीबी से बाहर निकले थे, लेकिन पिछले सात वर्षों में 23 करोड़ भारतीय नागरिक गरीबी रेखा के नीचे चले गए हैं।

तिवारी ने कहा कि केंद्र सरकार ने सात वर्षों में पेट्रोल एवं डीजल पर उत्पाद शुल्क के जरिए 25 लाख करोड़ रुपये एकत्र किए हैं और अब इस पैसे से सरकार चलाने का प्रयास किया जा रहा है क्योंकि वह अर्थव्यवस्था का विस्तार करने में विफल रही है।

उन्होंने आरोप लगाया कि इस सरकार ने संप्रग के अच्छे कामों पर पानी फेरने का काम किया है।

उच्चतम न्यायालय की ओर से ‘राजद्रोह’ के दुरुपयोग पर चिंता प्रकट किए जाने का उल्लेख करते हुए तिवारी ने कहा कि केंद्र सरकार विरोधियों की आवाज दबाने के लिए उन्हें ‘राष्ट्र विरोधी’, ‘राजद्रोही’ और ‘गद्दार’ करार दे रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू