लाइव न्यूज़ :

राजग के घटक दलों ने असम चुनाव में कार्यकर्ताओं से एकजुट होने का आह्वान किया

By भाषा | Updated: March 7, 2021 18:22 IST

Open in App

गुवाहाटी, सात मार्च असम में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के घटक दलों ने रविवार को कार्यकर्ताओं से विधानसभा चुनाव में भाजपा-एजीपी-यूपीपीएल गठबंधन की जीत सुनिश्चित करने के लिए एक-दूसरे की सहायता करने की अपील की।

असम में सीट बंटवारे और टिकट वितरण के बाद ऐसे नेताओं के समर्थक विरोध दर्ज करा रहे हैं, जिन्हें विधानसभा चुनाव में ताल ठोंकने का मौका नहीं मिल सका है।

गुवाहाटी में आयोजित संयुक्त प्रेस वार्ता के दौरान तीनों दलों के अध्यक्षों ने स्वीकार किया कि जमीनी स्तर के कार्यकर्ता थोड़े निराश हैं जोकि गठबंधन में सामान्य बात है।

असम की भाजपा इकाई के अध्यक्ष रंजीत कुमार दास ने कहा, '' हर दल के कार्यकर्ता चाहते हैं कि पार्टी के नेता उनके इलाके से चुनाव लड़ें। वे अपने दलों के अधिक से अधिक उम्मीदवारों के लिए टिकट भी चाहते हैं। हालांकि, एक गठबंधन में हमें आदान-प्रदान की समझ को स्वीकार करना पड़ता है।''

उन्होंने कहा कि भाजपा नीत गठबंधन का लक्ष्य 126 सदस्यीय विधानसभा में से 100 से अधिक सीटें जीतने का है और इसे सहयोगी दलों असम गण परिषद और यूनाइटेड पीपल्स लिबरल पार्टी की मदद से ही प्राप्त किया जाएगा।

दास ने कहा, '' मैं सभी भाजपा कार्यकर्ताओं से अपील करता हूं कि वे एजीपी का 26 सीटों और यूपीपीएल का आठ सीटों पर साथ दें। भाजपा कार्यकर्ताओं को एजीपी और यूपीपीएल को एक दल के रूप में देखना चाहिए और उनकी सहायता करनी चाहिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह