लाइव न्यूज़ :

एनडीए व नौसेना अकादमी परीक्षा के परिणाम घोषित

By भाषा | Updated: March 6, 2021 18:08 IST

Open in App

नयी दिल्ली, छह मार्च संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (एनडीए) और नौसेना अकादमी परीक्षा (एनएई) के अंतिम परिणाम शनिवार को घोषित कर दिए। इन परीक्षाओं में 533 उम्मीदवार सफल रहे।

यूपीएससी ने कहा कि 533 उम्मीदवारों की सूची मेधा क्रम में जारी की गयी है। ये नतीजे छह सितंबर, 2020 को यूपीएससी द्वारा आयोजित लिखित परीक्षा और सेवा चयन बोर्ड (एसएसबी) द्वारा आयोजित साक्षात्कार में प्राप्त अंकों के आधार पर घोषित किये गए हैं।

आयोग ने एक बयान में कहा है कि एनडीए के थल सेना, नौसेना और वायु सेना प्रकोष्ठों में 145वें पाठ्यक्रम और नौसेना अकादमी में 107वें भारतीय नौसेना अकादमी पाठ्यक्रम (आईएनएसी) में प्रवेश के लिए परीक्षाएं आयोजित की गयी थीं।

बयान के अनुसार छात्र इन पाठ्यक्रमों के शुरू होने की तिथि के बारे में विस्तृत विवरण रक्षा मंत्रालय की वेबसाइटों से ले सकते हैं।

यूपीएससी ने कहा कि सूची तैयार करने में मेडिकल परीक्षण के नतीजों पर गौर नहीं किया गया है।

ये परिणाम यूपीएससी की वेबसाइट पर भी उपलब्ध हैं। हालांकि, उम्मीदवारों के प्राप्तांक अंतिम परिणामों की घोषणा की तारीख से 15 दिन बाद वेबसाइट पर उपलब्ध होंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos