लाइव न्यूज़ :

राजग सहयोगी एनपीपी ने सर्वदलीय बैठक में सीएए निरस्त करने की मांग की

By भाषा | Updated: November 28, 2021 20:24 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 28 नवंबर संसद के शीतकालीन सत्र से पहले रविवार को बुलायी गयी राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (सीएए) के घटक दलों की बैठक और सर्वदलीय बैठक में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सहयोगी नेशनल पीपुल्स पार्टी (एनपीपी) की नेता अगाथा संगमा ने संशोधित नागरिकता अधिनियम (सीएए) को निरस्त करने की मांग की।

मेघालय के तूरा लोकसभा क्षेत्र से सांसद संगमा ने सरकार से अपील की कि जिस तरह उसने लोगों की संवेदना को ध्यान में रखकर कृषि कानून निरस्त किये हैं, उसी तरह सीएए भी निरस्त किया जाना चाहिए।

संगमा ने सरकार द्वारा बुलायी गयी सर्वदलीय बैठक और भाजपा नीत राजग की बैठक में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह एवं केंद्रीय मंत्रियों -प्रह्लाद जोशी और पीयूष गोयल की उपस्थिति में यह मांग की।

उन्होंने यहां राजग की बैठक के बाद पीटीआई-भाषा से कहा, “चूंकि कृषि कानून निरस्त कर दिए गए हैं और यह खासकर लोगों की संवेदना को ध्यान में रखकर किया गया, इसलिए मैंने सरकार से पूर्वोत्तर के लोगों की संवेदना को उसी तरह ध्यान में रखकर सीएए को निरस्त करने का आग्रह किया।”

संगमा ने कहा कि सरकार से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली, लेकिन उसने संसद में सभी दलों के नेताओं द्वारा उठायी गयी मांगों का पूरा ब्योरा ले लिया है।

जब उनसे पूछा गया कि क्या राजग से जुड़े़ पूर्वोत्तर के अन्य दलों की भी ऐसी ही मांग थी, तो उन्होंने कहा, “मैंने यह मांग अपनी पार्टी और पूर्वोत्तर के लोगों की तरफ से की है। मैं कुछ अन्य (दलों को) भी जानती हूं, जिनका ऐसा ही दृष्टिकोण है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू