लाइव न्यूज़ :

एनसीआर योजना बोर्ड प्राकृतिक संरक्षण क्षेत्र का नाम बदलकर प्राकृतिक क्षेत्र करेगा

By भाषा | Updated: October 13, 2021 21:50 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 13 अक्टूबर राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र योजना बोर्ड ने नेचुरल कंजर्वेशन जोन (प्राकृतिक संरक्षण जोन) का नाम बदल कर नेचुरल जोन (प्राकृतिक जोन) करने का फैसला किया है। अधिकारियों ने बुधवार को इसकी जानकारी दी ।

अधिकारियों ने बताया कि इसका नाम बदलने के पीछे विचार यह है कि यह ‘‘आसानी से समझ’’ आए । उन्होंने बताया कि यह प्राकृतिक रूप से संवेदनशील क्षेत्रों के लिए किसी भी तरह का खतरा पैदा नहीं करेगा और विकास संबंधी किसी भी गतिविधियों का निर्णय कानून के द्वारा किया जाएगा।

इस संबंध में निर्णय एनसीआरबी योजना बोर्ड की मंगलवार को हुयी बैठक में लिया गया । इस बैठक में राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिये मसौदा क्षेत्रीय योजना -2041 को भी मंजूरी दी गयी ।

बैठक में मौजूद सरकार के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, ‘‘बैठक में प्राकृतिक संरक्षण जोन के मुद्दे पर विस्तार से चर्चा की गई और इस बात पर सहमति बनी कि अब इसे ‘‘प्राकृतिक जोन’’ कहा जाए। इसके तहत केंद्र और राज्य सरकार के प्रासंगिक कानूनों के अनुसार अदालतों और राष्ट्रीय हरित अधिकरण के निर्देश के आधार पर विकास को सुरक्षित, संरक्षित, विनियमित किया जायेगा ।

पर्वत, नदियां, तालाब, झीलें एवं वन प्राकृतिक जोन के अंतर्गत आते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू