लाइव न्यूज़ :

मोहन भागवत की पुस्तक का उर्दू संस्करण जारी करेगी एनसीपीयूएल

By भाषा | Updated: March 30, 2021 18:52 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 30 मार्च राष्ट्रीय उर्दू भाषा विकास परिषद् (एनसीपीयूएल) आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत की पुस्तक 'भविष्य का भारत' का उर्दू संस्करण पांच अप्रैल को जारी करेगी। यह जानकारी एनसीपीयूएल के निदेशक अकील अहमद ने मंगलवार को दी।

एनसीपीयूएल शिक्षा मंत्रालय के तहत एक स्वायत्त निकाय है।

पुस्तक का शीर्षक ‘मुस्तकबिल का भारत’ होगा और इसका अनुवाद स्वयं अहमद ने किया है। इस पुस्तक का विमोचन आरएसएस के संयुक्त महासचिव कृष्ण गोपाल करेंगे। इस दौरान केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल 'निशंक’ उपस्थित रहेंगे।

अहमद ने कहा कि एनसीपीयूएल ने पुस्तक प्रकाशित की है और यह इसके केंद्रों और संबद्ध संस्थानों में उपलब्ध होगी।

उन्होंने कहा कि 'भविष्य का भारत' यहां विज्ञान भवन में भागवत के तीन दिवसीय व्याख्यान श्रृंखला पर आधारित है।

व्याख्यान श्रृंखला आरएसएस द्वारा विभिन्न समकालीन मुद्दों पर उसके विचारों को स्पष्ट करने और उल्लेखित करने के लिए आयोजित की गई थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल