लाइव न्यूज़ :

गोवा में राकांपा के एकमात्र विधायक ने पार्टी की विधायी इकाई का तृणमूल कांग्रेस में किया विलय

By भाषा | Updated: December 13, 2021 16:05 IST

Open in App

पणजी, 13 दिसंबर गोवा विधानसभा चुनाव से पहले राज्य में राष्ट्रवादी कांग्रेस पाटी (राकांपा) के एकमात्र विधायक चर्चिल अलेमाओ ने सोमवार को दावा किया कि उन्होंने अपनी पार्टी की राज्य विधायी इकाई का ममता बनर्जी नीत पार्टी तृणमूल कांग्रेस में विलय कर दिया है।

गोवा विधानसभा में बेनौलिम सीट का प्रतिनिधित्व कर रहे अलेमाओ (72) ने संवाददाताओं से कहा कि आज वह ममता बनर्जी की मौजूदगी में औपचारिक रूप से तृणमूल कांग्रेस में शामिल होंगे। उल्लेखनीय है कि तृणमूल कांग्रेस अध्यक्ष और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी गोवा के दो दिवसीय दौरे पर हैं।

तृणमूल कांग्रेस ने पहले ही घोषणा कर दी है कि वह अगले साल होने वाले गोवा विधानसभा चुनाव में सभी 40 सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारेगी।

अलेमाओ ने सोमवार को विधानसभा अध्यक्ष राजेश पटनेकर से मुलाकात की और सूचित किया कि उन्होंने राकांपा की गोवा विधायी इकाई का तृणमूल कांग्रेस में विलय कर दिया है।

पटनेकर से मुलाकात के बाद संवाददाताओं के एक सवाल पर अलेमाओ ने कहा, ‘‘मुझे क्यों विधायक पद से इस्तीफा देना चाहिए? मैं विधायक बना रहूंगा। मैंने पार्टी की विधायी इकाई का विलय तृणमूल कांग्रेस में किया है।’’

उन्होंने दावा किया कि वह राकांपा के एकमात्र विधायक हैं और पार्टी की विधायी इकाई का शत प्रतिशत प्रतिनिधित्व करते हैं, इसलिए भारतीय संविधान की 10वीं अनुसूची के तहत यह विलय वैध है।

अलेमाओ ने कहा, ‘‘दो तिहाई से अधिक सदस्य पार्टी विधायी इकाई का विलय कर सकते हैं। यहां, मैं शत प्रतिशत हूं।’’

इस पूरे घटनाक्रम पर टिप्पणी करने के लिए विधानसभा अध्यक्ष उपलब्ध नहीं हुए।

राकांपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता नवाब मलिक से जब संपर्क किया गया तो उन्होंने फोन पर ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा कि चुनाव के समय अक्सर लोग एक पार्टी को छोड़कर दूसरे में शामिल होते हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘अगर वह (अलेमाओ) तृणमूल कांग्रेस में जाना चाहते हैं, तो यह उनकी पसंद है। वह पिछले चुनाव में हमारी पार्टी में शामिल हुए थे... इससे क्या फर्क पड़ता है कि वह वह इस समय इस्तीफा देते हैं या नहीं, क्योंकि चुनाव नजदीक है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

क्रिकेटSRH vs LSG: ऋषभ पंत ने दिखाया कमाल, अर्धशतक जड़कर लखनऊ को IPL 2026 की पहली जीत दिलाई

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया