लाइव न्यूज़ :

एनसीपीसीआर ने सूचना-प्रसारण मंत्रालय से कहा: ‘बॉम्बे बेगम्स’ से कुछ दृश्य हटाने का निर्देश दिया जाए

By भाषा | Updated: March 26, 2021 20:11 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 26 मार्च राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग (एनसीपीसीआर) ने शुक्रवार को सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय से कहा कि नेटफ्लिक्स को उसकी वेब सीरीज ‘बॉम्बे बेगम्स’ के कुछ ऐसे दृश्य हटाने का निर्देश दिया जाए, जिनमें बच्चों को ‘अनुचित ढंग से’ दिखाया गया है।

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के संयुक्त सचिव विक्रम सहाय को भेजे पत्र में आयोग के अध्यक्ष प्रियंक कानूनगो ने यह भी कहा कि ‘बॉम्बे बेगम्स’ ने न सिर्फ देश के कानून और दिशानिर्देशों का उल्लंघन किया है, बल्कि लगातार ऐसा कर रहा है तथा बच्चों के हितों को बड़े पैमाने पर प्रभावित कर रहा है।

कानूनगो ने मंत्रालय से अनुशंसा की है कि इस वेबसीरीज के कुछ दृश्यों को हटाने का निर्देश दिया जाए।

उन्होंने यह भी कहा कि इस संदर्भ में सात दिनों के भीतर कार्रवाई रिपोर्ट जमा की जाए।

उल्लेखनीय है कि कुछ सप्ताह पहले आयोग के पास शिकायत आई थी कि इस वेब सीरीज में बच्चों को ‘अनुचित ढंग से’ दिखाया गया है। इसके बाद एनसीपीसीआर ने नेटफ्लिक्स को नोटिस जारी कर इस वेब सीरीज की स्ट्रीमिंग रोकने के लिए कहा था। बाद में इस ओटीटी प्लेटफार्म के प्रतिनिधियों ने आयोग के समक्ष अपनी बात रखी थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टDelhi: बेड बॉक्स में प्रेमिका की लाश, चाचा के साथ संबंध न बनाने पर प्रेमी ने की खौफनाक करतूत

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: एक क्लिक से जानें पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट, चेक करें अपने शहर के दाम

भारतAssembly Elections 2026: किसे मिलेगी सत्ता? असम, केरल और पुडुचेरी में जनता लिख रही है भविष्य; 4 मई को खुलेगा किस्मत का पिटारा

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

भारत अधिक खबरें

भारतराहुल सांकृत्यायन: घुमक्कड़ी ने जिन्हें महापंडित बनाया 

भारतAssembly elections 2026: केरल में 140, असम में 126 और पुडुचेरी में 30 सीट पर वोटिंग?, जानिए कब होंगे मतगणना

भारतSummer Special Trains 2026: गर्मियों की छुट्टियों के लिए रेलवे चला रहा है स्पेशल ट्रेनें, जानें रूट और टाइमिंग

भारत21वीं सदी की विकास यात्राः आइए, मिलकर नारी शक्ति को सशक्त करें?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी