लाइव न्यूज़ :

एनसीपीसीआर ने आईसीएमआर से कहा: कोरोना संक्रमित बच्चों के उपचार संबंधी दिशानिर्देश साझा किए जाएं

By भाषा | Updated: May 20, 2021 19:16 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 20 मई राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग (एनसीपीसीआर) ने बृहस्पतिवार को भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) से कहा कि वह कोरोना वायरस संक्रमण की तीसरी लहर की आशंका मद्देनजर बच्चों के उपचार एवं क्लीनिकल प्रबंधन को लेकर जरूरी प्रोटोकॉल या दिशानिर्देश साझा करे।

आयोग के अध्यक्ष प्रियंक कानूनगो ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय से भी आग्रह किया है कि बच्चों और शिशुओं के लिए आपात परिवहन/एंबुलेंस सेवा के बारे में जरूरी दिशानिर्देश जारी किए जाएं।

आईसीएमआर महानिदेशक बलराम भार्गव को लिखे पत्र में कानूनगो ने कहा, ‘‘कोरोना वायरस संक्रमण की दूसरी लहर का नौजवानों पर अच्छा-खासा असर पड़ रहा है। विशेषज्ञों का अनुमान है कि तीसरी लहर बच्चों को भी प्रभावित करेगी। ऐसे में उच्चतम न्यायालय ने बच्चों के लिए टीकाकरण की जरूरतों की तैयारी पर जोर दिया है।’’

बाल आयोग के अध्यक्ष ने कहा, ‘‘आपसे आग्रह किया जाता कि आप कोरोना संक्रमित बच्चों के उपचार एवं क्लीनिकल प्रबंधन से जुड़े प्रोटोकॉल/दिशानिर्देश आयोग के साथ साझा करें। इन प्रोटोकॉल/दिशानिर्देशों को आगे राज्यों के बाल संरक्षण आयोगों के पास भेजा जाएगा।’’

उन्होंने यह आग्रह भी किया कि तीसरी लहर में बच्चों के कोरोना की चपेट में आने की आशंका के मद्देनजर अगर कोई अतिरिक्त प्रोटोकॉल एवं दिशानिर्देश तय किए गए हैं, तो उनके बारे में भी आयोग को अवगत कराया जाए।

कानूनगो ने केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण को पत्र लिखकर आग्रह किया कि कोरोना की तीसरी लहर की आशंका के मद्देनजर बच्चों और शिशुओं के लिए आपात परिवहन सेवा/एंबुलेंस सेवा के बारे में जरूरी दिशानिर्देश जारी किए जाएं।

उन्होंने राज्यों के स्वास्थ्य विभाग के प्रमुख सचिवों को लिखे एक अन्य पत्र में कहा कि कोरोना से संबंधित डाटा मुहैया कराने के मकसद से नोडल अधिकारी की तैनाती की जाए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराब कांडः सही समय पर शराब की बरामदगी हो गई नहीं तो लाश की ढेर?, बिहार के डीजीपी विनय कुमार ने कहा- मुख्य आरोपी अरेस्ट और बड़ी खेप बरामद

क्रिकेटऑस्ट्रेलिया में डेविड वॉर्नर गिरफ्तार, PSL के बीच पाकिस्तान लौटे, पर कोर्ट में होना होगा पेश, जानें पूरा मामला

क्रिकेटदूसरा बूम-बूम बुमराह?, अर्जुन तेंदुलकर ने फेंकी सटीक यॉर्कर, पंत की निकली हवा?, देखिए वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीअवॉर्ड शो में कर्ज़ पर मज़ाक को लेकर हो रही आलोचना के बीच राजपाल यादव ने पत्रकार सौरभ द्विवेदी के बचाव में उतरे, VIDEO

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल