लाइव न्यूज़ :

एनसीपीसीआर ने निर्वाचन अधिकारियों से कहा: चुनाव प्रचार में बच्चों का इस्तेमाल नहीं होना चाहिए

By भाषा | Updated: March 25, 2021 22:10 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 25 मार्च राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग (एनसीपीसीआर) ने निर्वाचन अधिकारियों से यह सुनिश्चित करने के लिए कहा है कि चार राज्यों और एक केंद्रशासित प्रदेश के विधानसभा चुनावों में प्रचार अभियान के लिए बच्चों का किसी तरह से इस्तेमाल नहीं हो।

आयोग ने पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में निर्वाचन अधिकारियों को भेजे परामर्श में कहा है कि उसके पास कई ऐसी शिकायतें आई हैं कि इन राज्यों में चुनाव प्रचार से जुड़ी गतिविधियों में बच्चों को शामिल किया जा रहा है जो बाल अधिकारों का हनन है।

उसने कहा, ‘‘ऐसी शिकायतों को देखने के बाद आयोग का मानना है कि चुनावों के दौरान नारेबाजी, पर्चे बांटने और प्रचार अभियान में बच्चों का इस्तेमाल किया जा रहा है। आयोग ने अतीत में ऐसी शिकायतों पर गंभीरता से संज्ञान लिया है और कार्रवाई की अनुशंसा भी की है।’’

एनसीपीसीआर ने निर्वाचन अधिकारियों से कहा कि वो यह सुनिश्चित करें कि इन चार राज्यों और एक केंद्रशासित प्रदेश के विधानसभा चुनावों में प्रचार के दौरान बच्चों का किसी तरह से इस्तेमाल नहीं हो।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे