लाइव न्यूज़ :

एनसीपीसीआर ने महाराष्ट्र में 10 शिशुओं की मौत के मामले में भंडारा के जिलाधिकारी को तलब किया

By भाषा | Updated: January 13, 2021 17:16 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 13 जनवरी राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग (एनसीपीसीआर) ने महाराष्ट्र में भंडारा जिले के एक अस्पताल में आग लगने से 10 शिशुओं की मौत की घटना को लेकर कार्रवाई रिपोर्ट नहीं देने पर वहां के जिलाधिकारी को तलब किया किया है।

इस घटना पर दुख प्रकट करते हुए एनसीपीसीआर ने नौ जनवरी को जिलाधिकारी से कहा था कि वह 48 घंटे के भीतर इस मामले में रिपोर्ट दें।

बहरहाल, आयोग का कहना है कि निर्धारित समय के भीतर कोई रिपोर्ट नहीं मिली।

एनसीपीसीआर ने जिलाधिकारी को भेजे पत्र में कहा है, ‘‘आयोग के समक्ष आप 18 जनवरी को अपराह्न साढे़ तीन बजे वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से संबंधित दस्तावेजों के साथ उपस्थित हों और यह स्पष्ट करें कि कार्रवाई रिपोर्ट प्रदान करने में विलंब क्यों हुआ।’’

उल्लेखनीय है कि महाराष्ट्र के भंडारा जिला अस्पताल में गत शुक्रवार देर रात विशेष नवजात देखरेख इकाई में आग लगने से 10 नवजात बच्चों की मौत हो गई थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे