लाइव न्यूज़ :

एनसीपीसीआर ने दलित बच्ची के बलात्कार-हत्या मामले में पुलिस से रिपोर्ट मांगी

By भाषा | Updated: August 4, 2021 11:29 IST

Open in App

नयी दिल्ली, चार अगस्त राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग (एनसीपीसीआर) ने दक्षिण-पश्चिम दिल्ली में नौ साल की एक दलित बच्ची के बलात्कार एवं हत्या मामले में दिल्ली पुलिस से विस्तृत कार्रवाई रिपोर्ट मांगी है।

पुलिस के मुताबिक संदिग्ध परिस्थितियों में दलित बच्ची की मौत हो गयी। उसके मां-बाप ने आरोप लगाया कि बच्ची से बलात्कार हुआ और उसके शव को श्मशान के पुजारी ने जबरदस्ती जला दिया। दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के पुलिस उपायुक्त को लिखे पत्र में एनसीपीसीआर ने मामले में की गई कार्रवाई की विस्तृत रिपोर्ट मांगी है।

एनसीपीसीआर ने मंगलवार को जारी पत्र में कहा है, ‘‘आपसे अनुरोध है कि मामले में जांच कर यह सुनिश्चित करें कि पीड़िता की पहचान उजागर ना हो और 48 घंटे के भीतर संबंधित दस्तावेजों के साथ मामले की विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करें।’’

एनसीपीसीआर ने पीड़िता की उम्र का प्रमाण, प्राथमिकी की प्रति, अंत्यपरीक्षण रिपोर्ट की प्रति, प्राथमिकी में नामजद कथित आरोपियों के खिलाफ की गई कार्रवाई और आरोपपत्र की प्रति मांगी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटVIDEO: "ए डीजे, अंदर आओ यार!", स्टाफ सदस्य पर बरसे रोहित शर्मा जानें क्या है पूरा माजरा

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: दोसर भवन चौक पर डेटोनेटर और जिलेटिन मिलने की खबर

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

क्राइम अलर्टपति को यौन संबंध बनाने में कोई दिलचस्पी नहीं, पत्नी ने कहा-हम दोनों के बीच सास भी सो जाती थी?, ससुराल वाले ने कहा-गुर्दा दान करो या 30 लाख रुपये लाओ?

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारत अधिक खबरें

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान