लाइव न्यूज़ :

एनसीपीसीआर ने आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों की मदद के लिए ‘समर्पण’ कार्यक्रम आरंभ किया

By भाषा | Updated: October 4, 2021 21:00 IST

Open in App

नयी दिल्ली, चार अक्टूबर राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग (एनसीपीसीआर) ने उन बच्चों की वित्तीय मदद के लिए एक मुहिम की शुरुआत की है जिन्होंने कोरोना महामारी के कारण अपने माता-पिता में से किसी एक या दोनों को खो दिया है।

आयोग की अध्यक्ष प्रियंका कानूनगो ने बताया कि ‘बच्चों के लिए समर्पण’ कार्यक्रम की शुरुआत मध्य प्रदेश के तीन जिलों विदिशा, रायसेन और सीहोर से की गई है। आने वाले समय में इसका विस्तार पूरे देश में होगा।

एनसीपीसीआर के इस कार्यक्रम के तहत बच्चों को दो हजार रुपये की आर्थिक मदद दी जाएगी।

आयोग ने एक बयान में कहा, ‘‘बच्चे, प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से कोविड-19 महामारी की असाधारण स्थिति के दौरान प्रभावित हुए हैं। आयोग ऐसे सभी बच्चों का डेटा एकत्र कर रहा है जो असुरक्षित हो गए हैं और जिन्‍हें देखभाल और सुरक्षा की जरूरत है तथा जिन्होंने अपने माता-पिता में से किसी एक या दोनों को कोविड-19 या मार्च 2020 के बाद किसी अन्य कारण से खो दिया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे