लाइव न्यूज़ :

एनसीपीसीआर ने ‘बॉम्बे बेगम्स’ के निर्माताओं के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने को कहा

By भाषा | Updated: May 26, 2021 20:38 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 26 मई राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग (एनसीपीसीआर) ने महाराष्ट्र के अतिरिक्त मुख्य सचिव (गृह) को पत्र लिखकर कहा है कि नेटफ्लिक्स की वेब सीरीज ‘बॉम्बे बेगम्स’ के निर्माताओं के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की जाए क्योंकि इसमें बच्चों को गलत ढंग से दिखाया गया था।

आयोग ने इस मामले में पुलिस से से तीन दिनों के भीतर कार्रवाई रिपोर्ट भी तलब की है।

अलंकृता श्रीवास्तव द्वारा निर्देशित यह वेब सीरीज ओटीटी प्लेटफॉर्म ‘नेटफ्लिक्स’ पर गत आठ मार्च को रिलीज हुई थी।

महाराष्ट्र के अतिरिक्त मुख्य सचिव (गृह) मनु कुमार श्रीवास्तव को लिखे पत्र में एनसीपीसीआर ने कहा कि मुंबई पुलिस ने आयोग को सूचित किया था कि इस मामले में प्राथमिकी दर्ज करने के लिए उसे उच्च स्तर से अनुमति की जरूरत होगी।

आयोग ने कहा, ‘‘जब पुलिस तय प्रक्रियाओं का अनुसरण नहीं कर रही है तो आपसे आग्रह किया जाता है कि इस मामले पर संज्ञान लें और यह सुनिश्चित करें कि आगे से बाल अधिकारों और कानून का इस तरह से उल्लंघन नहीं हो।’’

मुंबई के पुलिस आयुक्त हेमंत नगराले को लिखे एक अन्य पत्र में एनसीपीसीआर ने कहा कि वह 28 मई को वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से आयोग के समक्ष अनुपालना या कार्रवाई रिपोर्ट के साथ उपस्थित हों।’’

गत मार्च महीने में इस वेब सीरीज के खिलाफ शिकायत मिलने के बाद एनसीपीसीआर ने इस मामले पर संज्ञान लेते हुए नेटफ्लिक्स से इसकी 'स्ट्रीमिंग' बंद करने का आदेश दिया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा