लाइव न्यूज़ :

एनसीपीसीआर ने दिल्ली सरकार से डेक्ट्रोमेथोर्फन का आपूर्ति एवं उपयोग रोकने को कहा

By भाषा | Updated: December 23, 2021 19:00 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 23 दिसंबर राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग (एनसीपीसीआर) ने दिल्ली सरकार से यह सुनिश्चित करने को कहा है कि शहर में डेक्ट्रोमेथोर्फन की आपूर्ति या इस्तेमाल नहीं किया जाए।

कुछ दिन पहले खांसी की दवा के रूप में इस सीरप का सेवन करने से कथित रूप से तीन बच्चों की मृत्यु की घटना की पृष्ठभूमि में यह निर्देश आया है।

एनसीपीसीआर ने दिल्ली सरकार से पूरे मामले पर 15 दिन के भीतर कार्रवाई रिपोर्ट जमा करने को कहा।

मोहल्ला क्लीनिकों में डॉक्टरों के परामर्श के बाद कफ सीरप पीने से कथित रूप तीन बच्चों की मृत्यु हो गयी थी।

एनसीपीसीआर के अध्यक्ष प्रियंक कानूनगो ने बृहस्पतिवार को ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘यह आपराधिक लापरवाही का मामला है और बच्चों को इस दवा को देने में शामिल डॉक्टरों, सरकारी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए क्योंकि इसे बच्चों को नहीं दिया जाना था।’’

तीनों बच्चों को केंद्र सरकार के कलावती सरण बाल अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 13 अक्टूबर को एक बच्चे की मृत्यु हो गयी। दो अन्य की बाद में मृत्यु हो गयी।

दिल्ली के मुख्य सचिव विजय देव को लिखे पत्र में कानूनगो ने उनसे मामले को देखने और सीरप डेक्ट्रोमेथोर्फन का उपयोग बंद करने को कहा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

क्रिकेटक्या नेटफ्लिक्स सीरीज़ या फ़िल्म में दिखेंगे रोहित शर्मा? आईपीएल के बीच हिटमैन की इंस्टाग्राम स्टोरी ने दिया हिंट

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

भारतVIDEO: 'क्या आपकी लैंग्वेज अनपार्लियामेंट हो गई है?' ये सवाल पूछे जाने पर हिमंत बिस्वा सरमा ने 'लल्लनटॉप' के रिपोर्टर को झाड़ा, दोनों के बीच हुई बहस

कारोबारबरसात और ओलावृष्टि से 2 करोड़ किसान प्रभावित?, आपदाग्रस्त घोषित करने की तैयारी कर रही योगी सरकार

भारत अधिक खबरें

भारत9100000 मतदाताओं के नाम मतदाता सूचियों से हटाए?, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा- सत्ता के लिए बीजेपी पागल हुई?, चुनाव हम ही जीतेंगे

भारतकौन बनेगा बिहार में मुख्यमंत्री?, सम्राट चौधरी के समर्थन में लगे पोस्टर को भाजपा के लोगों ने फाड़ा?, वीडियो

भारतबारामती उपचुनावः निर्विरोध जीतेंगी महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार?, कांग्रेस उम्मीदवार आकाश मोरे ने नाम वापस लिया?

भारतसम्राट चौधरी हो सकते हैं बिहार के अगले मुख्यमंत्री, नीतीश कुमार अगले हफ़्ते देंगे इस्तीफ़ा

भारतWest Bengal Elections 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों से पहले PM मोदी की 6 अहम गारंटियां, VIDEO