लाइव न्यूज़ :

एनसीपीसीआर ने मध्यप्रदेश में राशन योजना में वित्तीय अनियमितता की जांच कराने के लिए कहा

By भाषा | Updated: February 3, 2021 16:46 IST

Open in App

नयी दिल्ली, तीन फरवरी राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग (एनसीपीसीआर) ने मध्यप्रदेश की आर्थिक अपराध शाखा को पत्र लिखकर राज्य के चार जिलों में किशोरियों के लिए राशन योजना (टीएचआर) में 4.26 करोड़ रुपये की कथित वित्तीय अनियमितता को लेकर एक मामला दर्ज करने के लिए कहा है।

एनसीपीसीआर ने कहा है कि चार जिले बैतूल, ग्वालियर, डिंडोरी और सिंगरौली में किशोरियों के लिए टीएचआर में खर्च में भारी विसंगति का पता चला है।

आयोग ने एक फरवरी को एक पत्र में लिखा, ‘‘इसके मद्देनजर आपसे मुद्दे पर उपयुक्त कदम उठाने के लिए संबंधित कानून के तहत एक मामला दर्ज कराने का अनुरोध किया जाता है। इसके अलावा इस पत्र के जारी होने के 10 दिनों के भीतर आयोग में कार्रवाई रिपोर्ट दाखिल करें।’’

एनसीपीसीआर अध्यक्ष ने विभिन्न जिलों में आंगनवाड़ी केंद्रों में परोसी जाने वाली खाद्य सामग्री की गुणवत्ता का आकलन करने के लिए एमपी एग्रोटोनिक और एमपी एग्रो इंडस्ट्रीज के परिसरों का मुआइना भी किया था।

राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने कहा कि 11 से 14 साल उम्र समूह की कई बच्चियां स्कूल जाने से वंचित हैं।

आयोग ने महिला और बाल विकास विभाग से स्कूल जाने से वंचित बालिकाओं के बारे में सूचना मांगी थी और उसे जिला वार विवरण मिले हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

भारत अधिक खबरें

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब