लाइव न्यूज़ :

एनसीपीसीआर ने दिल्ली के दो शिशु देखभाल संस्थानों में जेजे कानून के उल्लंघन का आरोप लगाया

By भाषा | Updated: January 4, 2021 22:59 IST

Open in App

नयी दिल्ली, चार जनवरी राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग (एनसीपीसीआर) ने सोमवार को कहा कि उसे दिल्ली में एनजीओ संचालित दो शिशु देखभाल संस्थानों के निरीक्षण के दौरान किशोर न्याय (जेजे) अधिनियम तथा अन्य अनेक अनियमितताओं के कई उल्लंघनों का पता चला।

एनसीपीसीआर ने ‘सेंटर फॉर इक्विटी स्टडीज’ द्वारा दक्षिण दिल्ली में लड़कों के लिए स्थापित ‘उम्मीद अमन होम’ और बालिकाओं के लिए बनाये गये ‘खुशी रैंबो होम’ में जेजे कानून के उल्लंघन में संबंध में प्राप्त शिकायत का संज्ञान लिया था।

एनसीपीसीआर ने अपनी निरीक्षण रिपोर्ट में कहा कि लड़कों के देखभाल केंद्र में बच्चों के यौन उत्पीड़न की बात सामने आई। सेंटर फॉर इक्विटी स्टडीज (सीईएस) के ट्रस्टी सदस्य हर्ष मंदर ने आरोपों को अनुचित बताया है।

उन्होंने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘हमने बहुत मजबूत तंत्र बनाया है। जहां बच्चों के साथ बुजुर्ग महिलाएं रहती हैं। यह आरोप है और अफवाह मात्र है।’’

आयोग ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि वह इन केंद्रों में रहने वाले बच्चों की दयनीय हालत को देखकर और इनके प्रबंधन के लापरवाही पूर्ण रवैये को देखकर दु:खी हैं।

एनसीपीसीआर के अध्यक्ष प्रियंक कानूनगो के नेतृत्व में दो दलों का गठन किया गया था जिन्होंने एक अक्टूबर, 2020 को इन केंद्रों का निरीक्षण किया था।

एनसीपीसीआर ने कहा कि उसने सिफारिश की है कि दिल्ली सरकार का महिला और बाल विकास विभाग इस संस्था के खिलाफ उचित कार्रवाई करे और नियमों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

क्राइम अलर्टपटना पुलिसः 'प्लेबॉय' बनना है?, विक्की कुमार, शुभम राज और गुलशन कुमार अरेस्ट,  11 मोबाइल और लैपटॉप बरामद, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और केरल में 9 को लूटा

क्रिकेटक्या नेटफ्लिक्स सीरीज़ या फ़िल्म में दिखेंगे रोहित शर्मा? आईपीएल के बीच हिटमैन की इंस्टाग्राम स्टोरी ने दिया हिंट

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

भारतVIDEO: 'क्या आपकी लैंग्वेज अनपार्लियामेंट हो गई है?' ये सवाल पूछे जाने पर हिमंत बिस्वा सरमा ने 'लल्लनटॉप' के रिपोर्टर को झाड़ा, दोनों के बीच हुई बहस

भारत अधिक खबरें

भारत9100000 मतदाताओं के नाम मतदाता सूचियों से हटाए?, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा- सत्ता के लिए बीजेपी पागल हुई?, चुनाव हम ही जीतेंगे

भारतकौन बनेगा बिहार में मुख्यमंत्री?, सम्राट चौधरी के समर्थन में लगे पोस्टर को भाजपा के लोगों ने फाड़ा?, वीडियो

भारतबारामती उपचुनावः निर्विरोध जीतेंगी महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार?, कांग्रेस उम्मीदवार आकाश मोरे ने नाम वापस लिया?

भारतसम्राट चौधरी हो सकते हैं बिहार के अगले मुख्यमंत्री, नीतीश कुमार अगले हफ़्ते देंगे इस्तीफ़ा

भारतWest Bengal Elections 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों से पहले PM मोदी की 6 अहम गारंटियां, VIDEO