लाइव न्यूज़ :

राकांपा कार्यकर्ता हत्या मामला: तीन महीने से फरार पत्रकार हैदराबाद से गिरफ्तार

By भाषा | Updated: March 13, 2021 13:40 IST

Open in App

पुणे/मुंबई, 13 मार्च महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी की एक महिला कार्यकर्ता की हत्या के मामले में पिछले तीन महीने से फरार एक पत्रकार को शनिवार को हैदराबाद स्थित एक होटल से गिरफ्तार किया गया।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बाल बोठे, अहमदनगर में एक मराठी दैनिक अखबार के लिए काम करता था और उसे सुबह गिरफ्तार किया गया।

उन्होंने कहा कि आरोपी को अहमदनगर लाया जा रहा है जहां उसे अदालत में पेश किया जाएगा।

अहमदनगर की पारनेर तहसील के जातेगांव फाटा में पिछले साल 30 नवंबर को दो अज्ञात मोटरसाइकिल सवार व्यक्तियों ने राकांपा कार्यकर्ता रेखा जारे (39) की हत्या कर दी थी।

महिला संगठन ‘यशस्विनी महिला ब्रिगेड’ की अध्यक्ष जारे, अपनी मां, बेटे और एक दोस्त के साथ कार में पुणे से अहमदनगर जा रही थी जब यह वारदात हुई।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, बोठे को डर का था कि किसी मुद्दे पर जारे उसके खिलाफ शिकायत कर देगी इसलिए उसने कार्यकर्ता की हत्या की साजिश रची।

अहमदनगर पुलिस अधीक्षक मनोज पाटिल ने कहा, “हत्या के संबंध में हमने शनिवार को हैदराबाद से बोठे को गिरफ्तार किया।”

उन्होंने कहा, “वह हैदराबाद के एक होटल के कमरे में छिपा था। कमरे में बाहर से ताला लगा था ताकि ऐसा लगे कि भीतर कोई नहीं है। हमारे दल ने दरवाजा तोड़ दिया और बोथे को गिरफ्तार कर लिया।”

पाटिल के अनुसार, पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों समेत छह दल बोठे की तलाश में थे।

उन्होंने कहा कि आरोपी तीन बार पुलिस को चकमा दे चुका था जिसके बाद उसे गिरफ्तार किया गया।

पाटिल ने कहा कि बोठे के अलावा पुलिस ने इस मामले में चार और आरोपियों को गिरफ्तार किया है जिनमें से तीन को हैदराबाद में पकड़ा गया और एक को अहमदनगर में गिरफ्तार किया गया।

उन्होंने कहा कि इनमें से एक की पहचान जनार्दन अकुले के रूप में की गई है जिस पर बोथे को हैदराबाद में छिपने का ठिकाना उपलब्ध कराने का आरोप है।

पाटिल ने कहा कि अकुले इससे पहले भी कई अपराधियों को शरण दे चुका है।

उन्होंने कहा कि उक्त आरोपियों की गिरफ्तारी के साथ ही इस मामले के संबंध में पुलिस अब तक 10 व्यक्तियों को गिरफ्तार कर चुकी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां