लाइव न्यूज़ :

सांगली में राकांपा ने जीता महापौर का चुनाव, भाजपा के लिये झटका

By भाषा | Updated: February 23, 2021 16:42 IST

Open in App

पुणे, 23 फरवरी भारतीय जनता पार्टी को बड़ा झटका देते हुये राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी ने सांगली मिराज कुपवाड़ नगर निगम से महापौर का पद भगवा पार्टी से छीन लिया है । नगर निगम में भाजपा बहुमत में है ।

राकांपा के दिग्विजय सूर्यवंशी को नगर निकाय का महापौर निर्वाचित किया गया । इससे पहले भारतीय जनता पार्टी के पांच पार्षदों ने उनके पक्ष में मतदान किया था ।

राकांपा के जिला अध्यक्ष संजय बजाज ने बताया, ‘‘नगर निकाय में 78 सदस्य हैं । निर्वाचन के दौरान राकांपा उम्मीदवार को 39 मत प्राप्त हुये जबकि भाजपा के धीरज सूर्यवंशी को 36 मत प्राप्त हुये ।

उन्होंने बताया कि भारतीय जनता पार्टी के पांच पार्षदों ने राकांपा उम्मीदवार के पक्ष में मतदान किया जबकि दो मतदान से अनुपस्थित रहे ।

इससे पहले, नगर निकाय में भारतीय जनता पार्टी के सदस्यों की संख्या 43 थी जबिक राकांपा के पास 34 सदस्य थे । उन्होंने बताया कि राकांपा मतदान के दौरान सात मतों का प्रबंधन करने में सफल रही ।

उन्होंने बताया कि कांग्रेस के उमेश पाटिल को उप महापौर चुना गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए