लाइव न्यूज़ :

राकांपा ने पवार के उल्लेख पर प्रधानमंत्री पर साधा निशाना, पूछा: क्या वह लोगों को बेवकूफ बना रहे हैं

By भाषा | Updated: February 8, 2021 20:38 IST

Open in App

मुम्बई, आठ फरवरी राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) ने सोमवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक आदर्श कानून और तीन नये कृषि कानूनों के बीच का फर्क समझना चाहिए।

उससे कुछ घंटे पहले मोदी ने राज्यसभा में विपक्ष के पलट जाने पर अपनी बात को सही साबित करने के लिए कृषि सुधारों के प्रति पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद पवार के समर्थन का हवाला दिया था।

राकांपा के प्रवक्ता और महाराष्ट्र के अल्पसंख्यक मामले मंत्री नवाब मलिक ने यह भी कहा कि शरद पवार की अगुवाई वाली पार्टी सुधारों के विरूद्ध नहीं है बल्कि उसने तीन विवादास्पद कृषि विपणन कानूनों को वापस लेने की मांग की है।

कृषि मंत्री रहने के दौरान पवार द्वारा कृषि सुधारों का समर्थन किये जाने का उल्लेख करते हुए प्रधानमंत्री ने राज्यसभा में कहा, ‘‘ जो पलट रहे हैं, वे शायद उनसे (पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह) से राजी होंगे.... भले वे कर पाये या नहीं कर पाये, लेकिन सभी ने इस बात की वकालत की कि ऐसा किया जाना चाहिए।’’

प्रधानमंत्री को जवाब देते हुए मलिक ने एक वीडियो बयान में कहा कि पवार ने (2004-14 के बीच काग्रेस नीत संप्रग सरकार के दौरान) कृषि मंत्री रहने के समय आदर्श कानून पर सहमति बनाने का प्रयास किया था।

उन्होंने कहा कि लेकिन वर्तमान केंद्र सरकार कृषि के समवर्ती सूची में रहने के बावजूद तीन कृषि कानून ले आयी।

राकांपा प्रवक्ता ने आरोप लगाया, ‘‘आदर्श कानून (जिसे संप्रग सरकार ने लाने का प्रयास किया था) और वर्तमान कृषि कानूनों के बीच बड़ा फर्क है। या तो मोदी साहब यह समझ नहीं रहे हैं या फिर वह लोगों को बेवकूफ बना रहे हैं। ’’

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री को नये कृषि कानूनों एवं आदर्श कानून के बीच फर्क समझना चाहिए।

उन्होंने कहा, ‘‘राकांपा या कोई अन्य पार्टी सुधारों के खिलाफ नहीं है। लेकिन प्रधानमंत्री या केंद्र के लिए वर्तमान कानूनों के वास्ते दबाव बनाना सही नहीं है, जबकि उसे सर्वसम्मति बनाने की जरूरत है। लोगों को विश्वास में लीजिए और वर्तमान कानूनों में बदलाव कीजिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

क्राइम अलर्टजमीन विवाद और कई बार जेल, भू-माफिया गंगदयाल यादव, बेटा समेत 4 अरेस्ट?, पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी के काफी करीबी?

पूजा पाठAkshaya Tritiya 2026: कब है अक्षय तृतीया?, तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा मुहूर्त और सोना खरीदने का समय?

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा

भारत अधिक खबरें

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया