राकांपा ने किसानों के आठ दिसंबर के बंद का समर्थन किया

By भाषा | Updated: December 6, 2020 20:30 IST2020-12-06T20:30:27+5:302020-12-06T20:30:27+5:30

NCP supports farmers' 8 December shutdown | राकांपा ने किसानों के आठ दिसंबर के बंद का समर्थन किया

राकांपा ने किसानों के आठ दिसंबर के बंद का समर्थन किया

मुंबई, छह दिसंबर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) ने केंद्र के तीन कृषि कानूनों के खिलाफ विभिन्न किसान संघों द्वारा आठ दिसंबर को आहूत 'भारत बंद' का रविवार को समर्थन किया।

नए कृषि कानूनों को निरस्त करने की मांग को लेकर किसान पिछले 11 दिनों से दिल्ली की सीमाओं पर प्रदर्शन कर रहे हैं।

महाराष्ट्र राकांपा के प्रमुख जयंत पाटिल ने एक बयान में कहा कि पार्टी के कार्यकर्ता संसद में बिना चर्चा के पारित कराए गए कृषि कानूनों के खिलाफ मंगलवार को प्रस्तावित बंद में शामिल होंगे।

पाटिल ने कहा, '' किसानों और केंद्र (सरकार के) बीच की वार्ता विफल हो गई है जिस वजह से किसान संगठनों ने आठ दिसंबर को भारत बंद का आह्वान किया है। महाराष्ट्र राकांपा बंद का समर्थन करेगी।''

राकांपा प्रमुख शरद पवार का किसानों के प्रदर्शन को लेकर नौ दिसंबर को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मिलने का कार्यक्रम है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: NCP supports farmers' 8 December shutdown

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे