लाइव न्यूज़ :

एनसीपी ने कहा- हमारे सभी विधायक एकजुट, बीजेपी को विधानसभा अध्यक्ष चुनाव में ही हरा देंगे

By भाषा | Updated: November 23, 2019 22:46 IST

राकांपा के मुख्य प्रवक्ता नवाब मलिक ने शनिवार की रात संवाददाताओं से कहा कि सरकार को बहुमत साबित करने के लिए 30 नवम्बर तक का समय दिया गया है।

Open in App
ठळक मुद्दे 54 में से पांच विधायक पार्टी के संपर्क में नहीं हैं जबकि छह अन्य मुंबई आ रहे हैं। मध्य रात्रि में महाराष्ट्र में 12 दिनों से चल रहे राष्ट्रपति शासन को हटा लिया गया।

 शिवसेना-राकांपा-कांग्रेस गठबंधन महाराष्ट्र में भाजपा नीत नयी सरकार को विधानसभा अध्यक्ष के चुनावों में हराएगा। यह बात शनिवार की रात राकांपा ने कही और संकेत दिया कि इसके अधिकतर विधायक इसके साथ हैं। राज्य की 288 सदस्यीय विधानसभा में भाजपा सरकार को साबित करना होगा कि उसके पास 145 विधायकों का समर्थन है। राकांपा के मुख्य प्रवक्ता नवाब मलिक ने शनिवार की रात संवाददाताओं से कहा कि सरकार को बहुमत साबित करने के लिए 30 नवम्बर तक का समय दिया गया है।

मलिक ने कहा, ‘‘सरकार को 30 नवम्बर तक का समय दिया गया है। हम उन्हें विधानसभा अध्यक्ष के चुनाव में ही हरा देंगे। हमें विश्वास है कि शिवसेना- कांग्रेस- राकांपा सरकार बनाएगी।’’ मुंबई में राकांपा विधायकों की बैठक से बाहर निकलने के बाद उन्होंने ये बयान दिए। पार्टी विधायकों का ब्यौरा देते हुए उन्होंने कहा कि 54 में से पांच विधायक पार्टी के संपर्क में नहीं हैं जबकि छह अन्य मुंबई आ रहे हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘शेष 43 मुंबई पहुंच चुके हैं... हमारे सभी विधायक मुंबई में एक होटल में रहेंगे।’’ बैठक के बाद राकांपा विधायकों को पोवई में एक होटल में ले जाया गया। राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने राजभवन में सुबह आठ बजे फडणवीस और अजित पवार को शपथ दिलाई।

नाटकीय घटनाक्रम में मध्य रात्रि में महाराष्ट्र में 12 दिनों से चल रहे राष्ट्रपति शासन को हटा लिया गया। राकांपा ने रात में अजित पवार को विधायक दल के नेता पद से बर्खास्त कर दिया और कहा कि उनका कदम पार्टी की नीतियों के मुताबिक नहीं है। इससे पहले राकांपा प्रमुख शरद पवार ने कहा कि कांग्रेस, राकांपा और शिवसेना के पास निर्दलीय और छोटे दलों के साथ मिलकर 169 से 170 विधायकों का समर्थन है और वे सरकार बनाने के लिए तैयार हैं।

टॅग्स :महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतज्योतिषी अशोक खरात को लेकर हंगामा जारी, 58 महिला से यौन शोषण?, इस्तीफा दें एनसीपी महाराष्ट्र अध्यक्ष सुनील तटकरे?, वीडियो

भारत28 जनवरी टू 28 फरवरी?, 30 दिन गुजर गए, बेहद दर्दनाक?, विमान दुर्घटना में अजीत पवार की मृत्यु के बाद भतीजे रोहित ने चाचा के निधन पर भावुक पोस्ट

भारतमहाराष्ट्र पवार परिवारः 28 जनवरी को अजित पवार की मृत्यु और 26 फरवरी को एनसीपी राष्ट्रीय अध्यक्ष चुनी गईं सुनेत्रा पवार?

भारतलातूर जिला परिषद चुनावः भाजपा 16 सीटों के साथ आगे, जानें शिवसेना, कांग्रेस, एनसीपी का हाल

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों