लाइव न्यूज़ :

राकांपा ने कोविड-19 से निपटने के लिए ‘एक देश, एक नीति’ की बात कही

By भाषा | Updated: May 10, 2021 15:54 IST

Open in App

मुंबई, 10 मई महाराष्ट्र में सत्तारूढ़ राकांपा और कांग्रेस ने देश में कोविड-19 से निपटने को लेकर केन्द्र पर निशाना साधा और महामारी से निजात पाने के लिए सोमवार को ‘एक देश, एक नीति’ की बात कही।

राज्य के अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री और राकांपा नेता नवाब मलिक ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नीत सरकार से सर्वदलीय बैठक बुलाने और इस संबंध में नीति बनाने की मांग की।

एक बयान के अनुसार, मलिक ने कहा, ‘‘ऐसे वक्त में जब देश में मौजूदा कोविड-19 के मद्देनजर ‘एक देश, एक नीति’ की जरुरत है, कोरोना वायरस सिर्फ विज्ञापनों से नहीं भागेगा।’’

उन्होंने दावा किया कि बिहार और उत्तर प्रदेश में स्थिति इतनी खराब है कि कोविड-19 से मरने वालों का अंतिम संस्कार शवदाह गृह के स्थान पर नदियों में किया जा रहा है।

उन्होंने कहा, ‘‘देश में जब तक एक नीति नहीं है, कोविड-19 महामारी से नहीं निपटा जा सकता। नीति निर्धारित करने के लिए मोदी सरकार को सर्वदलीय बैठक बुलानी चाहिए।’’

उन्होंने दावा किया कि किसी को इसपर संदेह नहीं है कि ‘‘केन्द्र कोविड-19 से उत्पन्न स्थिति से निपट नहीं सकता है।’’

राकांपा नेता ने आरोप लगाया, ‘‘केन्द्र वह काम नहीं कर रहा है, जो उसे करना चाहिए। इसलिए वह अदालत के आदेश से किये जा रहे हैं। इसका अर्थ यह है कि (केन्द्र) सरकार अपना कर्तव्य निभाने में असफल रहा है।’’

महाराष्ट्र के राजस्व मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता बालासाहेब थोराट ने टीकाकरण कार्यक्रम को लेकर केन्द्र पर निशाना साधा और कहा कि दुर्भाग्यवश यह साबित हो गया है कि मोदी सरकार के पास लोगों की रक्षा के लिए कोई उचित नीति या योजना नहीं है।

थोराट ने पत्रकारों से कहा, ‘‘केन्द्र ने (कोविड-19) पहली लहर का सफल प्रबंधन करने का दावा किया.... (लेकिन) जिस तरह से चुनाव कराए गए, कुंभ मेले का आयोजन हुआ... पूरा देश उसका परिणाम भुगत रहा है।’’

उन्होंने दावा किया, ‘‘केन्द्र सरकार, उसका नेतृत्व और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसके लिए पूरी तरह जिम्मेदार हैं।’’

महाराष्ट्र में सत्तारूढ़ गठबंधन में शामिल शिवसेना ने भी केन्द्र पर निशाना साधा और कहा कि कोविड-19 से पैदा हालात को देखते हुए उच्चतम न्यायालय ने कार्य बल का गठन किया लेकिन ‘‘देश पर शासन कर रहे लोग राजनीति में फंसे रहे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकैबिनेट फैसलाः परिचालन जुलाई 2026 से शुरू और 10,000 रोजगार, एचपीसीएल राजस्थान रिफाइनरी लिमिटेड में निवेश को मंजूरी

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

क्राइम अलर्ट15 फरवरी को चिंगारी भड़की और खतरनाक आग में बदली?, दो बच्चों की मां प्रियंका देवी 56 वर्षीय बहनोई धनिक लाल यादव के साथ फरार, ले गई 4 लाख के जेवर, नकदी-मोबाइल

क्राइम अलर्टक्या पंजाब के बाद बिहार में जॉम्बी ड्रग?, कितना खतरनाक, व्यस्त सड़क पर लड़खड़ाता दिखा शख्स?, वीडियो

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

भारत अधिक खबरें

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया

भारतBihar: सीएम नीतीश कुमार ने 4954 नवनियुक्त एएनएम को सौंपा नियुक्ति पत्र, कहा- 'स्वास्थ्य सेवा सिर्फ एक नौकरी नहीं बल्कि मानवता की सेवा'

भारतJammu-Kashmir: आतंकियों से सांठ-गांठ के चलते गई नौकरी, 2 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त; अब तक 90 अधिकारी