लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र राजनीतिक संकट: खरीद-फरोख्त की आशंका के बीच शरद पवार ने NCP विधायकों को दो होटलों में भेजे

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 25, 2019 11:37 IST

राज्य में विधानसभा की 288 सीटें हैं।  NCP और कांग्रेस ने गठबंधन में चुनाव लड़ा था और उन्हें क्रमश: 54 और 44 सीटें मिली हैं।

Open in App
ठळक मुद्दे  NCP और कांग्रेस ने गठबंधन में चुनाव लड़ा था और उन्हें क्रमश: 54 और 44 सीटें मिली हैंNCP विधायक को ‘होटल ग्रैंड हयात’ और बान्द्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स (बीकेसी) के ‘सोफिटेल’ में भेजा गया है

महाराष्ट्र में जारी राजनीतिक ड्रामे और विधायकों के ‘‘खरीद-फरोख्त’’ की आशंका के बीच राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी ( NCP) ने अपने विधायक शहर के पांच सितारा रिजॉर्ट से निकाल दो होटल में भेजे। सूत्रों के अनुसार  NCP के विधायक जो पवई इलाके के ‘होटल रेनेसां’ में रहे रहे थे उन्हें सान्ताक्रूज के ‘होटल ग्रैंड हयात’ और बान्द्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स (बीकेसी) के ‘सोफिटेल’ में भेज दिया गया है।

संयोगवश भाजपा नेता रविन्द्र चव्हाण को रविवार को ‘होटल रेनेसां’ जाते देखा गया था। सूत्रों ने बताया कि कांग्रेस विधायक अब भी अंधेरी उपनगर के ‘जेडब्ल्यू मैरियट होटल’ में ही हैं। उन्होंने बताया कि शिवसेना के विधायक अंधेरी में अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे के पास अब भी ललित होटल में हैं लेकिन उन्हें भी किसी अन्य रिजॉर्ट में भेजा जा सकता है। कांग्रेस नेता अशोक चव्हाण ने रविवार को आरोप लगाया था कि भाजपा नेताओं ने उस होटल में कमरे बुक किए हैं, जहां उनके विधायक रह रहे हैं और उनसे सम्पर्क करने की भी कोशिश कर रहे हैं।

गौरतलब है कि महाराष्ट्र में अप्रत्याशित राजनीतिक घटनाक्रम में राज्यपाल ने शनिवार की सुबह देवेंद्र फड़नवीस को मुख्यमंत्री और अजित पवार को उप मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलायी गयी । राज्य में भाजपा और शिवसेना ने मिल कर विधानसभा चुनाव लड़ा था और गठबंधन को बहुमत मिला था जिसमें भाजपा की 105 और शिवसेना की 56 सीटें आई थीं।

राज्य में विधानसभा की 288 सीटें हैं।  NCP और कांग्रेस ने गठबंधन में चुनाव लड़ा था और उन्हें क्रमश: 54 और 44 सीटें मिली हैं। 

टॅग्स :शरद पवारमहाराष्ट्रराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीमहाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी