महाराष्ट्र राजनीतिक संकट: खरीद-फरोख्त की आशंका के बीच शरद पवार ने NCP विधायकों को दो होटलों में भेजे

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 25, 2019 11:37 IST2019-11-25T11:37:27+5:302019-11-25T11:37:27+5:30

राज्य में विधानसभा की 288 सीटें हैं।  NCP और कांग्रेस ने गठबंधन में चुनाव लड़ा था और उन्हें क्रमश: 54 और 44 सीटें मिली हैं।

ncp shift their all mla in two different hotel | महाराष्ट्र राजनीतिक संकट: खरीद-फरोख्त की आशंका के बीच शरद पवार ने NCP विधायकों को दो होटलों में भेजे

महाराष्ट्र राजनीतिक संकट: खरीद-फरोख्त की आशंका के बीच शरद पवार ने अपने सभी विधायकों को दो होटलों में भेजे

Highlights  NCP और कांग्रेस ने गठबंधन में चुनाव लड़ा था और उन्हें क्रमश: 54 और 44 सीटें मिली हैंNCP विधायक को ‘होटल ग्रैंड हयात’ और बान्द्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स (बीकेसी) के ‘सोफिटेल’ में भेजा गया है

महाराष्ट्र में जारी राजनीतिक ड्रामे और विधायकों के ‘‘खरीद-फरोख्त’’ की आशंका के बीच राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी ( NCP) ने अपने विधायक शहर के पांच सितारा रिजॉर्ट से निकाल दो होटल में भेजे। सूत्रों के अनुसार  NCP के विधायक जो पवई इलाके के ‘होटल रेनेसां’ में रहे रहे थे उन्हें सान्ताक्रूज के ‘होटल ग्रैंड हयात’ और बान्द्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स (बीकेसी) के ‘सोफिटेल’ में भेज दिया गया है।

संयोगवश भाजपा नेता रविन्द्र चव्हाण को रविवार को ‘होटल रेनेसां’ जाते देखा गया था। सूत्रों ने बताया कि कांग्रेस विधायक अब भी अंधेरी उपनगर के ‘जेडब्ल्यू मैरियट होटल’ में ही हैं। उन्होंने बताया कि शिवसेना के विधायक अंधेरी में अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे के पास अब भी ललित होटल में हैं लेकिन उन्हें भी किसी अन्य रिजॉर्ट में भेजा जा सकता है। कांग्रेस नेता अशोक चव्हाण ने रविवार को आरोप लगाया था कि भाजपा नेताओं ने उस होटल में कमरे बुक किए हैं, जहां उनके विधायक रह रहे हैं और उनसे सम्पर्क करने की भी कोशिश कर रहे हैं।

गौरतलब है कि महाराष्ट्र में अप्रत्याशित राजनीतिक घटनाक्रम में राज्यपाल ने शनिवार की सुबह देवेंद्र फड़नवीस को मुख्यमंत्री और अजित पवार को उप मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलायी गयी । राज्य में भाजपा और शिवसेना ने मिल कर विधानसभा चुनाव लड़ा था और गठबंधन को बहुमत मिला था जिसमें भाजपा की 105 और शिवसेना की 56 सीटें आई थीं।

राज्य में विधानसभा की 288 सीटें हैं।  NCP और कांग्रेस ने गठबंधन में चुनाव लड़ा था और उन्हें क्रमश: 54 और 44 सीटें मिली हैं। 

Web Title: ncp shift their all mla in two different hotel

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे