लाइव न्यूज़ :

बंगाल चुनाव के नतीजों का हवाला दे राकांपा ने गृहमंत्री अमित शाह से इस्तीफा मांगा

By भाषा | Updated: May 2, 2021 20:07 IST

Open in App

मुंबई, दो मई जनादेश को लोकतंत्र में जनमत संग्रह बताते हुए राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) ने रविवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के इस्तीफे की मांग करते हुए उन्हें पश्चिम बंगाल चुनावों के लिये प्रचार के दौरान दिए गए उनके कथित बयान की याद दिलाई।

राकांपा के प्रवक्ता और महाराष्ट्र के मंत्री नवाब मलिक ने ट्वीट किया, “पश्चिम बंगाल में हिंसा के दौरान ममता दीदी ने अमित शाह से इस्तीफा मांगा था। उन्होंने (शाह ने) कहा था कि मैं सिर्फ लोगों के कहने पर इस्तीफा दूंगा। लोकतंत्र में चुनाव एक जनमत संग्रह है और आज यह उनके खिलाफ है। तो आप कब इस्तीफा दे रहे हैं श्रीमान अमित शाह?”

नतीजों और रुझानों के मुताबिक ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली अखिल भारतीय तृणमूल कांग्रेस बंगाल में 292 सीटों में से 202 पर आगे है जबकि जीत के लिये जरूरी आंकड़ा 147 का है, वहीं भाजपा के खाते में 81 सीटें जाती दिख रही हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos