लाइव न्यूज़ :

बालाकोट हमले पर अर्नब की कथित बातचीत के खिलाफ राकांपा का प्रदर्शन

By भाषा | Updated: January 21, 2021 18:43 IST

Open in App

मुंबई, 21 जनवरी राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी ने बालाकोट हमले के सिलसिले में ब्रॉडकास्ट ऑडिएंस रिसर्च काउंसिल के पूर्व प्रमुख पार्थो दासगुप्ता के साथ रिपब्लिक टीवी के प्रधान संपादक अर्नब गोस्वामी की कथित वहाट्सऐप बातचीत के संबंध में कार्रवाई की मांग करते हुए बृहस्पतिवार को प्रदर्शन किया।

पार्टी द्वारा जारी बयान के अनुसार, पूर्व विधायक विद्या चव्हाण और महाराष्ट्र राकांपा के प्रवक्ता महेश तापसे के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने समाचार चैनल के कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया।

मीडिया में जंगल की आग की तरह फैली इस कथित बातचीत का आशय यह है कि गोस्वामी को बालाकोट हमले की जानकारी थी।

गौरतलब है कि कश्मीर के पुलवामा जिले में 14 फरवरी, 2019 को पाकिस्तानी आंतकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद द्वारा सीआरपीएफ के काफिले पर किए गए हमले में 40 जवानों की मौत हो गई थी। इसी पृष्ठभूमि में पाकिस्तान के बालाकोट में आतंकी शिविरों पर 26 फरवरी को हवाई हमला किया गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत अधिक खबरें

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो