लाइव न्यूज़ :

परमबीर की चिट्ठी की पृष्ठभूमि में राकांपा नेता दिल्ली में शरद पवार से मिलेंगे

By भाषा | Updated: March 21, 2021 11:35 IST

Open in App

मुंबई, 21 मार्च मुंबई पुलिस के पूर्व आयुक्त परमबीर सिंह द्वारा महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख पर लगाए गए आरोपों के बीच राज्य के उप मुख्यमंत्री अजित पवार और राकांपा प्रदेश अध्यक्ष जयंत पाटिल, पार्टी अध्यक्ष शरद पवार के दिल्ली स्थित आवास पर रविवार को बैठक करेंगे।

पाटिल ने यह जानकारी दी लेकिन कहा कि बैठक का कार्यक्रम तीन दिन पहले बनाया गया था और इसमें पंढरपुर विधानसभा क्षेत्र में अगले महीने होने वाले उप चुनाव के संबंध में चर्चा की जाएगी।

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को शनिवार को लिखे पत्र में सिंह ने आरोप लगाया है कि अनिल देशमुख, पुलिस अधिकारियों को बार और होटल से प्रतिमाह 100 करोड़ रुपये वसूली के लिए कहते थे।

राकांपा सदस्य और राज्य के गृह मंत्री देशमुख ने इन आरोपों का खंडन किया है।

महाराष्ट्र के जल संसाधन मंत्री पाटिल ने पीटीआई-भाषा से कहा कि दिल्ली दौरे की योजना तीन दिन पहले बनी थी।

उन्होंने कहा, “अगले महीने पंढरपुर विधानसभा क्षेत्र में उप चुनाव होने वाले हैं। अजित दादा और मैंने उम्मीदवार के चयन और पार्टी की रणनीति पर चर्चा करने के लिए सोलापुर जिले में पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात करने का निर्णय लिया है। इसके बाद हम दिल्ली में पवार साहब से मुलाकात करेंगे और मुंबई लौट आएंगे।”

पाटिल ने कहा, “हम दोनों उप चुनाव के बारे में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ चर्चा करने के लिए पंढरपुर में हैं। इसके बाद हम (पवार से मिलने) दिल्ली जाएंगे।”

पंढरपुर में 17 अप्रैल को उप चुनाव होने हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

क्रिकेट2015 में 5, 2024 में 4 और 2026 में लगातार 3 जीत से शुरुआत?, आईपीएल सीजन में तीसरी बार आरआर ने किया आगाज?

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठVaisakhi 2026: बैसाखी के दिन का महत्व बताते 5 रोचक तथ्य, सिर्फ फसलों का त्योहार नहीं बल्कि इतिहास है खास; जानें

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र