लाइव न्यूज़ :

राकांपा नेताओं ने पार्टी कार्यकारिणी की बैठक में भविष्य की नीतियों पर चर्चा की

By भाषा | Updated: June 22, 2021 17:11 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 22 जून राकांपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक मंगलवार को हुई जिसमें वर्तमान राष्ट्रीय मुद्दों, पार्टी की आगामी नीतियों और 2024 के लोकसभा चुनाव में इसकी भूमिका पर चर्चा हुई।

बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के प्रमुख शरद पवार ने की और इसमें पार्टी नेता सुप्रिया सुले, प्रफुल्ल पटेल और सुनील तटकरे आदि ने हिस्सा लिया।

पवार के आवास पर हुई बैठक करीब दो घंटे चली। पवार ने सिलसिलेवार ट्वीट कर बताया कि बैठक में पार्टी के भविष्य के लक्ष्यों पर चर्चा की गई।

उन्होंने कहा, ‘‘हमारी भविष्य की नीतियों, अगले लोकसभा चुनाव में हमारी भूमिका और वर्तमान राष्ट्रीय मुद्दों पर मेरी समिति के सदस्यों के साथ विस्तृत चर्चा हुई।’’

पटेल ने कहा कि विभिन्न मुद्दों में मुंबई में अगले वर्ष होने वाले स्थानीय निकाय चुनावों पर भी चर्चा की गई।

राज्यसभा सदस्य ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘बैठक में पार्टी के कार्य की समीक्षा की गई, जिसमें अगले वर्ष राज्यों में होने वाले चुनावों पर भी चर्चा हुई।’’

पवार आज ही विभिन्न विपक्षी दलों के नेताओं एवं मशहूर हस्तियों की एक बैठक अपने आवास पर करने वाले हैं जिसमें देश में वर्तमान परिदृश्य पर चर्चा होगी। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के खिलाफ संभावित तीसरा मोर्चा बनाए जाने के भी कयास लगाए जा रहे हैं।

इस बीच राकांपा के एक वरिष्ठ नेता ने कहा कि पवार के आवास पर होने वाली बैठक का आयोजन राष्ट्र मंच के समन्वयक और तृणमूल कांग्रेस के नेता यशवंत सिन्हा कर रहे हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘सिन्हा ने इस सिलसिले में पवार से संपर्क किया था और राकांपा प्रमुख बैठक का आयोजन करने पर सहमत हुए। बैठक में शामिल होने वाले सभी नेताओं को राष्ट्र मंच ने निमंत्रण दिया है न कि राकांपा ने। बैठक को लेकर काफी कयास लगाए जा रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू