कांग्रेस की महाराष्ट्र इकाई का अध्यक्ष नियुक्त होने पर राकांपा नेताओं ने पटोले को बधाई दी

By भाषा | Updated: February 5, 2021 17:40 IST2021-02-05T17:40:21+5:302021-02-05T17:40:21+5:30

NCP leaders congratulate Patole for being appointed president of Maharashtra unit of Congress | कांग्रेस की महाराष्ट्र इकाई का अध्यक्ष नियुक्त होने पर राकांपा नेताओं ने पटोले को बधाई दी

कांग्रेस की महाराष्ट्र इकाई का अध्यक्ष नियुक्त होने पर राकांपा नेताओं ने पटोले को बधाई दी

मुंबई, पांच फरवरी राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के नेताओं ने शुक्रवार को महाराष्ट्र विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष नाना पटोले को कांग्रेस की प्रदेश इकाई का नया अध्यक्ष नियुक्त किए जाने को लेकर बधाई दी।

कांग्रेस ने शुक्रवार को पार्टी की महाराष्ट्र इकाई के अध्यक्ष बालासाहेब थोराट के स्थान पर पूर्व सांसद पटोले को नया अध्यक्ष नियुक्त किया। पटोले ने बृहस्पतिवार को महाराष्ट्र विधानसभा के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दिया था।

राज्य के गृह मंत्री अनिल देशमुख ने ट्वीट किया, ‘‘महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर पूर्व विधानसभा अध्यक्ष नाना पटोले को हार्दिक शुभकामनाएं।’’

राकांपा नेता एवं बारामती से सांसद सुप्रिया सुले के अलावा रायगढ़ से सांसद सुनिल तटकरे ने भी पटोले को बधाई दी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: NCP leaders congratulate Patole for being appointed president of Maharashtra unit of Congress

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे