लाइव न्यूज़ :

राकांपा नेता ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना, कहा-‘कुंभकर्ण सरकार’

By भाषा | Updated: March 19, 2021 17:23 IST

Open in App

मुंबई, 19 मार्च महाराष्ट्र के मंत्री जयंत पाटिल ने शुक्रवार को ‘विश्व नींद दिवस’ के मौके पर केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए सवाल किया कि इस ‘कुंभकर्ण सरकार’ को किसान आंदोलन, ईंधन की बढ़ती कीमतों और बेरोजगारी के मौके पर कैसे नींद से जगाया जाए।

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के प्रदेश प्रमुख ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार के नए कृषि कानूनों के खिलाफ चल रहे प्रदर्शन के दौरान 300 से ज्यादा किसानों की मौत हो चुकी है।

जल संसाधन मंत्री पाटिल ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘ अब तक किसान आंदोलन में 300 से ज्यादा किसानों की जान जा चुकी है। नियमित तौर पर हजारों युवाओं की नौकरियां जा रही हैं। पेट्रोल, डीजल, एलपीजी की कीमतें आसमान छू रही हैं और देश की आर्थिक स्थिति ‘आईसीयू’ में है। कैसे जगाएं कुभकर्ण सरकार को? हैशटैग विश्व नींद दिवस।’’

कुंभकर्ण महाकाव्य रामायण में रावण का छोटा भाई था और वह एक साल में करीब छह महीने तक सोता था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल