लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्रः एनसीपी नेता का बयान- अगर नाकाम रहते हैं बीजेपी-शिवसेना तो हम करेंगे सरकार बनाने की कोशिश

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 1, 2019 13:04 IST

एनसीपी नेता नवाब मलिक ने कहा कि जनता ने महाराष्ट्र में स्थायी सरकार के लिए बीजेपी और शिवसेना को जनादेश दिया है। हम चाहते हैं वही सरकार बनाएं लेकिन....

Open in App
ठळक मुद्दे महाराष्ट्र में शिवसेना-बीजेपी गठबंधन टूटने के आसार दिख रहे हैं।एनसीपी नेता के बयान ने नए सत्ता समीकरणों की तरफ इशारा कर दिया है।

महाराष्ट्र में सत्ता गठन के लिए बीजेपी और शिवसेना के बीच खींचतान जारी है। इस बीच एनसीपी नेता नवाब मलिक ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा, 'महाराष्ट्र में स्थायी सरकार बनाने के लिए बीजेपी और शिवेसना को जनादेश मिला है। हम चाहते हैं कि वो सरकार बनाएं और सदन में अपना बहुमत साबित करें। अगर वो बहुमत साबित करने में विफल रहते हैं तो निश्चित रूप में हम सरकार बनाने की कोशिश करेंगे।'

उधर महाराष्ट्र में शिवसेना-बीजेपी गठबंधन टूटने के आसार दिख रहे हैं। शुक्रवार को शिवसेना प्रवक्ता संजय राउत ने कहा है कि अगला मुख्यमंत्री उनकी पार्टी से होगा। सरकार गठन को लेकर भारतीय जनता पार्टी और शिवसेना के बीच कोई बातचीत नहीं हो रही। उन्होंने कहा कि भाजपा को कोई ‘अल्टीमेटम’ नहीं, वे बड़े लोग हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक भारतीय जनता पार्टी के संभावित मंत्रियों की सूची तैयार करने का काम तेजी से चल रहा है. सूत्रों के अनुसार इस संबंध में मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस और प्रदेशाध्यक्ष चंद्रकात पाटिल ने गुरुवार को चर्चा की। पार्टी आलाकामान के समक्ष जातीय, प्रादेशिक के साथ-साथ नए-पुराने चेहरों का समन्वय साधने की गंभीर चुनौती है।

महाराष्ट्र में सरकार गठन में हो रही देरी के लिए मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस को जिम्मेदार करार देते हुए शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने गुरुवार को कहा कि सीएम को दीपावली के दिन यह नहीं कहना चाहिए था कि सत्ता में भागीदारी के लिए 50-50 के फार्मूले का आश्वासन नहीं दिया गया था।

टॅग्स :महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीशिव सेनाभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतसोचें सोचने वाले, हम भी बड़े दिलवाले!, सुनने वालों के लिए किसी आश्चर्य से कम नहीं?

भारतज्योतिषी अशोक खरात को लेकर हंगामा जारी, 58 महिला से यौन शोषण?, इस्तीफा दें एनसीपी महाराष्ट्र अध्यक्ष सुनील तटकरे?, वीडियो

भारतभाजपा में ‘लॉटरी’ बार-बार नहीं खुलती

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया