लाइव न्यूज़ :

राकांपा नेता ने ‘आजादी’ वाले बयान पर कंगना के खिलाफ राजद्रोह की शिकायत दर्ज कराई

By भाषा | Updated: November 24, 2021 21:03 IST

Open in App

मुंबई, 24 नवंबर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के एक नेता ने बुधवार को अभिनेत्री कंगना रनौत के खिलाफ यहां एक मजिस्ट्रेटी अदालत में शिकायत दर्ज कराते हुए 1947 में भारत की स्वतंत्रता को ‘भीख’ के रूप में वर्णित करने वाली उनकी टिप्पणी के लिए राजद्रोह का मुकदमा शुरू करने का अनुरोध किया।

राकांपा की अल्पसंख्यक शाखा के राष्ट्रीय महासचिव यूसुफ परमार ने अपने वकील के माध्यम से भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 124ए (राजद्रोह) और राष्ट्रीय गौरव अपमान निवारण कानून, 1971 की धारा दो के तहत उपनगर बोरीवली में मजिस्ट्रेटी अदालत में शिकायत दर्ज कराई।

वकील एशले कुशर के माध्यम से दायर शिकायत में दावा किया गया है कि इस महीने की शुरुआत में नयी दिल्ली में पद्म श्री पुरस्कार मिलने के बाद अदाकारा ने सोशल मीडिया के साथ-साथ टीवी शो में भी आधारहीन बयान देना शुरू कर दिया, जिससे समाज में वैमनस्य पैदा हुआ।

शिकायतकर्ता ने कहा कि हाल में टीवी पर एक साक्षात्कार में रनौत ने स्वतंत्रता सेनानियों की आलोचना करते हुए कहा, ‘‘1947 में हमें जो मिला वह आजादी नहीं थी, वह भीख थी। हमें 2014 में आजादी मिली।’’ परमार ने कहा कि यह बयान आपत्तिजनक है और इस देश के नागरिकों की भावनाओं को आहत करता है और विशेष रूप से संविधान पर हमला है।

शिकायतकर्ता ने कहा, ‘‘आरोपी ने इस महान राष्ट्र के स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों को नीचा दिखाया, जिन्होंने वर्ष 1947 में स्वतंत्रता प्राप्त करने के लिए सर्वस्व न्योछावर किया।’’ शिकायतकर्ता ने अदालत से अपराध का संज्ञान लेने और आरोपी को कानून के प्रावधानों के अनुसार दंडित करने का आग्रह किया। अदालत याचिका पर सात जनवरी को सुनवाई करेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos